आईपीएल पर संकट : बालाजी कोविड पॉजिटिव, सीएसके-राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच रद्द

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 मई 2021 । चेन्नई सुपर किंग्स और (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच रद्द कर दिया गया है। एल बालाजी के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैच रद्द कर दिया है।  बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसे छह दिन तक आईसोलेट होना पड़ेगाऔर इस दौरान उसकी आरटी पीसीआर की तीन रिपोर्ट नेगेटिव आनी चाहिए।

आईसोलेट में हैं टीम के सभी खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बताया कि सीएसके और रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार होने वाला मैच को रद्द कर दिया गया है। एसओपी नियमों के तहत बाद की तिथियों में आयोजित किया जाएगा। बालाजी सभी खिलाड़ियों के सपर्क में आये थे और इसलिए उन सभी को आईसोलेट में रहना पड़ रहा है। उनका प्रत्येक दिन परीक्षण किया जाना चाहिए।’’

जब सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सीएसके ने बालाजी के आरटी पीसीआर परिणाम के बारे में बीसीसीआई को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि हमने सूचित कर दिया है कि बालाजी का परीक्षण पॉजिटिव आया है और एसओपी के अनुसार हमारे खिलाड़ी पृथकवास पर चले गए हैं। 

दूसरी बार हुआ मैच रद्द

आईपीएल में यह दूसरा मैच जिसका कार्यक्रम फिर से तय किया जाएगा। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ सोमवार को होने वाला उसका मैच स्थगित कर दिया गया था। दिल्ली में मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा। 

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश: कोर्ट ने कहा- अफसोस है लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण मर रहे हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 04 मई 2021। सभी को ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को दिए पूर्व निर्देशों को दोहराते हुए, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश सरकार को सभी हितधारकों के साथ रेमडेसिवीर इंजेक्शन की वितरण नीति को फिर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां