जगदलपुर में अब ऑनलाइन मिलेंगे ट्रेड लाइसेंस और राशन-कार्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

सेवा-सेतु पोर्टल से जुड़ीं निगम की सेवाएं, नागरिकों को निगम कार्यालय के चक्कर से मिलेगी राहत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर, 26 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम जगदलपुर ने नागरिक सुविधाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है। अब शहरवासियों को ट्रेड लाइसेंस और राशन कार्ड से जुड़ी विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। नगर निगम की इन सेवाओं को ‘सेवा सेतु पोर्टल’ से जोड़ दिया गया है, जिससे नागरिक लोक सेवा केंद्र या चॉइस सेंटर के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों और व्यापारियों को निगम कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से राहत देना है। अब राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने, नाम हटाने, एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय श्रेणी के नए राशन कार्ड बनवाने जैसी सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जा सकेंगी।

व्यापारियों के नए ट्रेड लाइसेंस होंगे जारी

वहीं व्यापारियों के लिए नए ट्रेड लाइसेंस जारी करने और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। इससे आवेदन प्रक्रिया आसान होने के साथ-साथ व्यवस्था में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। विशेष कार्यक्रम में इन ऑनलाइन सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस दौरान हितग्राहियों को नए ट्रेड लाइसेंस और राशन कार्ड भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई एसआईटी

शेयर करेअयोध्या डीआईजी, एसएसपी भी टीम में, 2 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 26 जुुलाई 2026। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने नई विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। इसमें तीन सदस्य है। इसकी कमान आईजी […]

You May Like

राजनाथ बोले-भारत इनोवेशन के रास्ते खोज रहा, पाकिस्तान घुसपैठ के....|....राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई एसआईटी....|....जगदलपुर में अब ऑनलाइन मिलेंगे ट्रेड लाइसेंस और राशन-कार्ड....|....'यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं'....|....रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया किसान....|....सावन में भोरमदेव धाम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा....|....शराब कारोबारी के घर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड....|....पूरे प्रदेश में खाद बीज का संकट, सरकार के रवैये को लेकर किसान चिंतित -कांग्रेस....|....आयुष्मान का भुगतान नहीं होने के कारण मरीज लौटाए जा रहे - कांग्रेस....|....प्रधानमंत्री मोदी तत्काल इस्तीफा दें, मोदी सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं