दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे दीपक चाहर, टेस्ट से बाहर हुए मोहम्मद शमी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 दिसंबर 2023। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने पारिवार में मेडिकल इमरजेंसी के कारण यह फैसला लिया है। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी शनिवार (16 दिसंबर) को दी। बोर्ड ने बताया कि दीपक की जगह तेज गेंदबाज आकाश दीप को टीम के साथ जोड़ा गया है। वहीं, विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

शमी के बारे में बीसीसीआई ने बताया कि उनकी टेस्ट सीरीज में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर थी। शमी की फिटनेस को बीसीसीआई मेडिकल टीम ने मंजूरी नहीं दी है और वह दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। हालांकि, बोर्ड ने शमी के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

आखिरी दो वनडे में नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर
बीसीसीआई ने बताया कि श्रेयस अय्यर आखिरी दो वनडे मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में पहले वनडे के समापन के बाद अय्यर टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टेस्ट टीम में शामिल होंगे। वह दूसरे और तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। अय्यर इंटर-स्क्वाड गेम में हिस्सा लेंगे।

भारत की वनडे टीम: ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (सिर्फ पहले वनडे के लिए), केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप।

वनडे सीरीज से दूर रहेंगे राहुल द्रविड़
टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे। वह वनडे सीरीज के दौरान टीम के साथ नहीं रहेंगे। द्रविड़ और उनका कोचिंग दल इंटर-स्क्वाड मैच के अलावा टेस्ट सीरीज तैयारियों पर ध्यान देगा। वनडे टीम को भारत ए के कोचिंग स्टाफ द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। बल्लेबाजी कोच की भूमिका सितांशु कोटक निभाएंगे। गेंदबाजी कोच राजीब दत्ता और फील्डिंग कोच अजय रात्रा होंगे।

Leave a Reply

Next Post

ई-रिक्शा पर सवार होकर महाबोधि मंदिर पहुंचे धर्मगुरु दलाई लामा, भगवान बुद्ध को किया नमन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गया 16 दिसंबर 2023। बौद्धों के शीर्ष धर्मगुरु परमपावन दलाईलामा आज विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध को नमन किया। धर्मगुरू दलाईलामा अहले सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच तिब्बत मोनेस्ट्री से निकलकर महाबोधि मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर प्रांगण में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं