बाउंड्री वॉल बनाने के विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली

Indiareporter Live
शेयर करे

तीन की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 लखनऊ, 26 अक्टूबर 2026। लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में सोमवार को बाउंड्री वॉल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। गोली लगने से तीन की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच की जा रही है।

सिपाही ने आरोपी को असलहे सहित पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग के आरोपी ऋषभ शुक्ला को सिपाही कार्तिक ने मौके से असलहे सहित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर सिपाही बिना हथियार के मौके पर पहुंचा और आरोपी को दौड़कर दबोच लिया।

जानिए पुलिस ने क्या कहा

शहर के सआदतगंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता इलाके में सोमवार सुबह कार पार्किंग के मामूली विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी हो गई। इस घटना में गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। डीसीपी वेस्ट जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, नौबस्ता निवासी ऋषभ शुक्ला और उसके पड़ोसी शिव तिवारी के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ऋषभ शुक्ला ने आपा खो दिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसकी चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मामले की जांच शुरू

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषभ शुक्ला को हिरासत में ले लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि बरामद पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध और यदि लाइसेंस है तो वह असली है या फर्जी। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और निष्पक्ष वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय राहुल गांधी का काफिला हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

शेयर करेएसआईटी जांच के दिए गए आदेश इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 26 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुलतानपुर दौरे के दौरान उनके काफिले के पीछे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का […]

You May Like

यमुना नदी पर क्रूज सेवा का ट्रायल....|....जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिखित आदेश जारी....|....लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय राहुल गांधी का काफिला हुआ था दुर्घटनाग्रस्त....|....बाउंड्री वॉल बनाने के विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली....|....मन की बात में अन्नदाता किसानों के जख्मों पर एक बार फिर नमक छिड़का गया - कांग्रेस....|....एचएसआरपी नंबर प्लेट नीति फेल, 80 फीसदी पुराने वाहनों में नहीं लगा पाए, अब चालानी कार्यवाही का आतंक - कांग्रेस....|....सरकार पहले अपने विभागों से बकाया वसूले, आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव बंद करे - कांग्रेस....|....भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए - कांग्रेस....|....शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल....|....कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति