अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

Indiareporter Live
शेयर करे

कोरबा, 15 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध खनिज परिवहन में लगे कुल 10 वाहनों को जब्त किया है। साथ ही कोटमर्रा में रेत का अवैध भंडारण भी पकड़ा गया है।

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जिले के पाली, हरदीबाजार, दीपका और उरगा क्षेत्र में की गई। पाली में रेत और ईंट का अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। वहीं हरदीबाजार में रेत और ईंट ले जा रहे 3 ट्रैक्टर और गिट्टी परिवहन कर रहा 1 हाइवा जब्त किया गया। दीपका में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 1 ट्रेलर पर कार्रवाई की गई, जबकि उरगा क्षेत्र में रेत परिवहन करते हुए 1 ट्रैक्टर को पकड़ा गया। इस प्रकार कुल 10 वाहनों को जब्त कर हरदीबाजार, दीपका और पाली थानों तथा हरदीबाजार खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है।

इसके अलावा कोटमर्रा में जांच के दौरान रेत का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे विभाग ने जब्त कर लिया है। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इससे प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और शासकीय राजस्व की होने वाली हानि को भी रोका जा सकेगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध खनिज परिवहन या भंडारण की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। 

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से घिरे मस्क

शेयर करेरूस के हमलों के बीच उठे सवाल इंडिया रिपोर्टर लाइव यूक्रेन, 15 अक्टूबर 2026। रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया है, जिसने दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल एलन मस्क को कटघरे में ला खड़ा किया […]

You May Like

यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से घिरे मस्क....|....अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी....|....विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को....|....बाल विवाह रोकने के लिए बड़ा बदलाव....|....घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी....|....जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,100 करोड़ से बनेगी कंपनी....|....लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई कर रही युवतियों के निजी वीडियो लीक....|....ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत....|.... एनएसयूआई महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर....|....प्रदेश में पेंशनधारियों लिए बड़ी राहत, जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर