आखिर राहुल गांधी को मिल गया रहने को नया ठिकाना, इस दिग्गज कांग्रेस नेता के घर हो सकते हैं शिफ्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जुलाई 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रहने के लिए नया ठिकाना मिल गया है। खबर है कि राहुल गांधी कांग्रेस की दिग्गज दिवंगत नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। यह आवास बी-2 निजामुद्दीन ईस्ट की पहली मंजिल में है। शीला दीक्षित 1991 से 1998 और फिर 2015 के बाद इसी घर में रही थीं। उनके बेटे संदीप दीक्षित ने हाल ही में अपने परिचितों को एक अनौपचारिक संदेश भेजकर इलाके में अपने आवास को बी-2 से ए-5 में शिफ्ट करने की जानकारी दी थी।

नए घर की तलाश में थे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सांसद सदस्यता जाने के बाद 22 अप्रैल को अपना सरकारी बंगला 12, तुगलक लेन खाली कर दिया था। बंगला खाली करने के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि मैंने ‘सच बोलने की कीमत चुकाई’ हैं, हिन्दुस्तान की जनता ने मुझे यह घर दिया था, जहां वो 19 साल से रह रहे थे। तब राहुल गांधी का सामान उनकी मां सोनिया गांधी के घर शिफ्ट किया गया था। राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक रैली के दौरान ‘मोदी सरनेम’ को लेकर बयान दिया था। इस बयान को लेकर  राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। चार साल बाद इसी साल 23 मार्च को सूरत की निचली अदालत ने राहुल को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी, उसी दिन से उनकी सदस्यता खत्म हो गई थी, इसलिए उनसे सरकारी बंगला खाली करवा लिया गया था।

Leave a Reply

Next Post

हमारी प्रार्थनाएं भगवान शिव ने सुनीं...जम्मू से अमरनाथ मंदिर के लिए 7,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था रवाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 12 जुलाई 2023।  दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के लिए 7,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था बुधवार को यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रामबन में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के एक हिस्से के बुरी तरह क्षतिग्रस्त […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल