लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय राहुल गांधी का काफिला हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 26 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुलतानपुर दौरे के दौरान उनके काफिले के पीछे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर गठित इस तीन सदस्यीय जांच दल की अध्यक्षता लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस को सौंपी गई है। इस टीम में सुलतानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह और यातायात पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण चतुर्वेदी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

यह विशेष जांच दल मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर काम करेगा। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की गहन पड़ताल, वीआईपी सुरक्षा, एस्कॉर्ट व यातायात प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा चूक का परीक्षण, तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुझाव। पुलिस मुख्यालय (उत्तर प्रदेश) ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए SIT को सभी पहलुओं पर समग्र जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने के निर्देश दिए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिखित आदेश जारी

शेयर करेछात्रों के निलंबन नोटिस वापस; जांच कमेटी होगी गठित इंडिया रिपोर्टर लाइव  नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को कई अहम फैसले किए। प्रशासन ने करीब दो दशक बाद […]

You May Like

यमुना नदी पर क्रूज सेवा का ट्रायल....|....जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिखित आदेश जारी....|....लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय राहुल गांधी का काफिला हुआ था दुर्घटनाग्रस्त....|....बाउंड्री वॉल बनाने के विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली....|....मन की बात में अन्नदाता किसानों के जख्मों पर एक बार फिर नमक छिड़का गया - कांग्रेस....|....एचएसआरपी नंबर प्लेट नीति फेल, 80 फीसदी पुराने वाहनों में नहीं लगा पाए, अब चालानी कार्यवाही का आतंक - कांग्रेस....|....सरकार पहले अपने विभागों से बकाया वसूले, आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव बंद करे - कांग्रेस....|....भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए - कांग्रेस....|....शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल....|....कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति