पूर्वोत्तर राज्य को दहलाने की साजिश नाकाम, 800 जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद; शख्स गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 15 जुलाई 2023। असम राइफल्स और पुलिस ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्य को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। बलों ने कछार जिले के कलैन मासिमपुर रोड पर पंजीकरण वाले एक वाहन से जिलेटिन की 400 छड़ें और 400 डेटोनेटर बरामद किए। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कानून प्रवर्तन टीमों ने कल रात एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए। एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर असम राइफल और कलैन पुलिस ने गुमरा निवासी प्रसेनजीत वैष्णव (24 वर्शीय) को गिरफ्तार किया। वह  AS 11 CC 9214 पंजीकरण वाली सूमो गाड़ी चला रहा था। 

कलैन मासिमपुर रोड पर चलाए जा रहे इस अभियान में वाहन से 400 जिलेटिन की छड़ें और 400 डेटोनेटर बरामद किए गए। प्रसेनजीत ने मेघालय से ये विस्फोटक खरीदे थे। संदिग्ध को रोकने और खतरनाक सामग्रियों को जब्त करने के लिए अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे संभावित नुकसान को रोका जा सका और सार्वजनिक सुरक्षा के संभावित खतरे को टाल दिया गया। 

असम राइफल्स ने आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए प्रसेनजीत बैष्णव को कलैन पुलिस को सौंप दिया। कछार के एसपी नुमल महट्टा ने सफल अभियान पर संतोष व्यक्त करते हुए घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘असम राइफल्स के साथ एक संयुक्त अभियान में कलैन पुलिस ने कलैन मासिमपुर रोड पर AS 11 CC 9214 पंजीकरण संख्या वाले एक वाहन से 400 जिलेटिन की छड़ें और 400 डेटोनेटर बरामद किए। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

रानिल विक्रमसिंघे बोले- यूएस डॉलर के बराबर हो भारतीय रुपये का इस्तेमाल, अब नई दिल्ली की बारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलंबो 15 जुलाई 2023। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शनिवार को कहा कि उनका देश चाहता है कि भारतीय रुपये का इस्तेमाल अमेरिकी डॉलर के बराबर हो। नकदी संकट से जूझ रहे देश के प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल