मन की बात में अन्नदाता किसानों के जख्मों पर एक बार फिर नमक छिड़का गया – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। मन की बात के नाम पर मोदी के एकतरफा संवाद में पुनः आदतन झूठ ही परोसने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि मन की बात में अन्नदाता किसानों के जख्मों पर एक बार फिर नमक छिड़का गया, देश से निर्यात घट रहे हैं, आयात पर निर्भरता दिनोंदिन बढ़ रही है, रुपए का अवमूल्यन लगातार जारी है। महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती असमानता, संसाधनों की लूट और संवैधानिक संस्थानों के दुरुपयोग पर देश की जनता मोदी सरकार से जवाब चाहती है। देश आज अभूतपूर्व आर्थिक संकट, आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री एकतरफा संवाद के जरिए अपनी पीठ थपथपाने में लगे हैं। छत्तीसगढ़ और देश की जनता पूछ रही है कि दो करोड़ रोजगार, महंगाई कम करने और किसानों की आय दोगुनी करने के वादों का क्या हुआ? प्रधानमंत्री जी, भाषण देना बंद कीजिए और देश की बदहाली पर सीधे जवाब दीजिए। आखिर कब तक अपनी मन की बात बोलते रहेंगे?
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि पूरे देश में कमरतोड़ महंगाई ने आम गृहणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, दाल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। छत्तीसगढ़ में युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, और भाजपा सरकार के आने के बाद से प्रशासनिक मोर्चे पर अराजकता की स्थिति है। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां केवल चुनिंदा पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए हैं, जबकि आम जनता टैक्स के बोझ तले पिस रही है। मोदी इस पर चर्चा करना जरूरी नहीं समझते।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि रोजगार के अवसरों का अभाव और पेपर लीक, भर्ती घोटालों ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। कृषि लागत में भारी वृद्धि, खाद की किल्लत और जल-जंगल-जमीन की लूट से किसान और आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री जब भी जनता से संवाद करते हैं, वे जमीनी सच्चाइयों से कोसों दूर होते हैं। महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती आर्थिक असमानता पर प्रधानमंत्री के पास कोई जवाब नहीं है, इसलिए वे सिर्फ ध्यान भटकाने वाले भाषण देते हैं। जनता के मन की बात कब होगी?

Leave a Reply

Next Post

बाउंड्री वॉल बनाने के विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली

शेयर करेतीन की मौत; एक गंभीर रूप से घायल इंडिया रिपोर्टर लाइव  लखनऊ, 26 अक्टूबर 2026। लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में सोमवार को बाउंड्री वॉल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष की […]

You May Like

यमुना नदी पर क्रूज सेवा का ट्रायल....|....जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिखित आदेश जारी....|....लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय राहुल गांधी का काफिला हुआ था दुर्घटनाग्रस्त....|....बाउंड्री वॉल बनाने के विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली....|....मन की बात में अन्नदाता किसानों के जख्मों पर एक बार फिर नमक छिड़का गया - कांग्रेस....|....एचएसआरपी नंबर प्लेट नीति फेल, 80 फीसदी पुराने वाहनों में नहीं लगा पाए, अब चालानी कार्यवाही का आतंक - कांग्रेस....|....सरकार पहले अपने विभागों से बकाया वसूले, आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव बंद करे - कांग्रेस....|....भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए - कांग्रेस....|....शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल....|....कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति