डेविड मिलर ने तोड़ा आईपीएल में खास छक्कों का रोहित-पोलार्ड का बड़ा रिकॉर्ड, निशाने पर अब धोनी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2022। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार अपनी टीम को छक्के से जिताने का रिकॉर्ड महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। धोनी कुल छह बार छक्के के साथ अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं, वहीं डेविड मिलर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए पहले क्वॉलिफायर मैच में पांचवीं बार ऐसा किया। टीम को छक्के से जीत दिलाने के मामले में मिलर ने मंगलवार को रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए रविंद्र जडेजा की बराबरी कर ली और अब निशाने पर धोनी का रिकॉर्ड है। अगर मिलर फाइनल मैच में ऐसा कर पाते हैं, तो वह धोनी की बराबरी कर लेंगे। गुजरात टाइटन्स की ओर से खेल रहे मिलर इस सीजन में जबर्दस्त फॉर्म में हैं और फैन्स को उम्मीद होगी कि वह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लें।

आईपीएल 2022 का पहला क्वॉलिफायर मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया, जहां गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। प्रसिद्ध कृष्णा ने आखिरी ओवर फेंका और मिलर ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर गुजरात को फाइनल में पहुंचा दिया। आईपीएल 2022 का फाइनल मैच रविवार को खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स को अब दूसरा क्वॉलिफायर मैच खेलना होगा।

आईपीएल का पहला एलिमिनेटर मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायन्ट्स (एलएसजी) के बीच खेला जाना है। जो भी टीम हारेगी उसका आईपीएल 2022 का सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम दूसरे क्वॉलिफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात टाइटन्स ने पूरे सीजन में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है और प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए यहां तक पहुंची है। डेविड मिलर ने इस सीजन में 15 मैचों में 64.14 के शानदार औसत और 141.19 के जबर्दस्त स्ट्राइक रेट से कुल 449 रन बनाए हैं और दो बार मैन ऑफ द मैच भी चुने गए हैं। मिलर ने आईपीएल 2022 में कुल 22 छक्के लगाए हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वह फिलहाल 9वें पायदान पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

एशिया का सबसे बड़ा कैट शो आयोजित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 25 मई 2022। मार्स पेटकेयर इंडिया ने एशिया के सबसे बड़े कैट शो और मेगा एडॉप्शन ड्राइव में फेलिन क्लब ऑफ इंडिया के सहयोग से अपने ब्रांड व्हिस्कस के तहत, सिडको प्रदर्शनी केंद्र, वाशी में 350 से अधिक फेलिन ने कैट शो में भाग […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस