‘बदलते स्वरूप में सशस्त्र सेनाओं को तकनीक आधारित युद्ध की ओर बढ़ना चाहिए’, जनरल अनिल चौहान का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 26 फरवरी 2026। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि आज का युद्ध सिर्फ जमीन, हवा या समुद्र तक सीमित नहीं है। अब लड़ाई इंटरनेट, तकनीक और लोगों के दिमाग (सोच) तक भी पहुंच गई है। इसलिए भारतीय सशस्त्र सेनाओं को सिर्फ नेटवर्क के जरिये काम करने (नेट-सेंट्रिक ऑपरेशन) से आगे बढ़कर स्मार्ट और तकनीक आधारित युद्ध (इंटेलिजेंट वॉरफेयर) की ओर बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा, सेना को सिर्फ अलग-अलग क्षेत्रों (जमीन, हवा, समुद्र, साइबर, अंतरिक्ष) में काम करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर क्षेत्र में एक साथ और पूरी ताकत से काम करने की रणनीति अपनानी होगी, जिसे ऑल रियल्म ऑल डोमेन ऑपरेशन कहा जाता है।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने क्या कहा?

  • जनरल अनिल चौहान ने हैदराबाद स्थित रक्षा प्रबंधन कॉलेज (सीडीएम) में आयोजित वार्षिक सेमिनार को संबोधित किया।
  • सीडीएस ने कहा, आज का युद्ध तेजी से बदल रहा है। अब लड़ाई सिर्फ मैदान में आमने-सामने नहीं होती, बल्कि तकनीक, साइबर और जानकारी के जरिये भी लड़ी जाती है। यानी युद्ध में पारंपरिक हथियारों के साथ-साथ नई तकनीक और बिना सीधे टकराव के तरीके भी शामिल हो गए हैं।
  • उन्होंने कहा कि भारत को ऐसी मजबूत रणनीतिक क्षमता विकसित करनी चाहिए, जो परमाणु हथियारों के बिना भी दुश्मन को रोक सके। इससे किसी भी तनाव या टकराव की स्थिति में देश हर स्तर पर मजबूती से जवाब दे सके और जीत हासिल कर सके। 

Leave a Reply

Next Post

पूंजी बाजार में सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स की बड़ी छलांग

शेयर करेसेडेमैक की टेक्नोलॉजी यात्रा का नया पड़ाव (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 फरवरी 2026। भारतीय ऑटोमोटिव और औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड अब पूंजी बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार, 4 मार्च […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं