विधानसभा चुनाव: आक्रामक नहीं रहा कांग्रेस का प्रचार; सोनिया, प्रियंका समेत कई नेता रहे दूर

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आखिरी दौर में है। दोनों प्रदेशों में सोमवार को वोट डाले जाएगें। पर इन प्रदेशों में कांग्रेस का चुनाव प्रचार बहुत धीमा रहा। पार्टी के कई स्टार प्रचारक प्रचार से दूर रहे। वहीं, पूर्व कांग्रेस अघ्यक्ष राहुल गांधी ने भी पहले के मुकाबले बहुत कम प्रचार किया।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की शुक्रवार को महेंद्रगढ़ (हरियाणा) में होने वाली रैली रद्द हो गई। विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए राजनीतिक पार्टियों को करीब 15 दिन का समय मिला था। महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों में भाजपा की सरकार है। ऐसे में उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव में हार से मायूस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस अक्रामक प्रचार करेगी। पार्टी का प्रचार स्थानीय नेताओं तक सीमित रहा। स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त में शामिल कई नेता प्रचार से दूर रहे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी उतरे विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला पर उन्होंने महाराष्ट्र में पांच और हरियाणा में दो चुनावी सभाएं ही कीं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई में प्रचार किया जबकि सोनिया गांधी दूर रहीं। सोनिया ने तबीयत खराब होने के बाद पिछले कुछ दिनों से चुनावी सभाओं में जाना कम कर दिया था। आम चुनाव प्रचार में पूरा मोर्चा तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाला था। सोनिया गांधी सिर्फ रायबरेली में नामांकन भरने और उसके बाद एक जनसभा करने गई थी। प्रियंका गांधी भी प्रचार को नहीं पहुंची महाराष्ट्र कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कई नेता प्रचार से दूर रहे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश में संगठन बदलाव में व्यस्त रहने की वजह से प्रचार में वक्त नहीं दे पाई। चुनाव प्रचार का पूरा भार स्थानीय नेताओं के कंधे पर रहा।

Leave a Reply

Next Post

अंतराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में कला विकास केंद्र के बच्चों की प्रतिभा की गूंज सर्वत्र रही

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव हर वर्ग में इनके प्रस्तुति कों सराहा व पुरस्कृत किया गया बिलासपुर: विगत कई वर्षो से बिलासपुर कथक की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुशोभित करने हेतु निरंतर प्रयासरत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्य संस्था के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नर्तक एवं गुरु बासन्ती वैष्णव […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय