एजेंटफोर्स ने बदली स्टाफिंग की रफ़्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

टी.ए.एस.सी और सेल्सफोर्स की हाई-टेक साझेदारी

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 दिसंबर 2025। भारत और मिडिल-ईस्ट की अग्रणी स्टाफिंग कंपनी टी.ए.एस.सी ने अपने कामकाज में बड़ा टेक्नोलॉजिकल कदम उठाते हुए सेल्सफोर्स के एजेंटफोर्स प्लेटफॉर्म का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। दुनिया के नं. 1 एआई सीआरएम के साथ यह साझेदारी टी.ए.एस.सी की सेल्स, रिक्रूटमेंट और ऑपरेशनल वर्कफ्लो को एकीकृत करके उन्हें फ्यूचर-रेडी बना रही है। कंपनी ने दो ऑटोनोमस एआई एजेंट — लीड-सोर्सिंग एजेंट और आउटरीच एजेंट लागू किए हैं, जो 24/7 सेल्स टीमों के साथ काम करते हुए लीड्स को कैप्चर, क्वालिफाई और एनगेज कर रहे हैं। लीड-सोर्सिंग एजेंट पहले ही 2,000 से अधिक क्वालिटी लीड्स जेनरेट कर चुका है, जबकि इंगेजमेंट एजेंट ने ईमेल रिस्पॉन्स रेट को छह गुना बढ़ाया है। टेब्लो आधारित एडवांस्ड एनालिटिक्स के साथ यह सिस्टम टी.ए.एस.सी को टेक्नोलॉजी-फर्स्ट कंसल्टैंसी के रूप में बदल रहा है।

सेल्सफोर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनकीरन चौहान के अनुसार, “एआई काम के भविष्य को नए सिरे से आकार दे रहा है और टी.ए.एस.सी इसका बेहतरीन उदाहरण है।” वहीं टी.ए.एस.सी के सीटीओ रिचर्ड जैकसन ने कहा, “हम तेज, स्मार्ट और इंटीग्रेटेड वर्कफोर्स सॉल्यूशंस देकर ग्राहकों को असाधारण सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार हैं।”

Leave a Reply

Next Post

खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 लोगों की मौत, कई घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 दिसंबर 2025। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शुक्रवार को एक बस सड़क से फिसलकर नीचे गिर गई और पलट गई, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक