छठे दिन ‘राजा शिवाजी’ ने दिखाया दमखम, ‘एक दिन’ का बुरा हाल; जानें ‘भूत बंगला’ और बाकी फिल्मों का कलेक्शन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 मई 2026। इस वक्त सिनेमाघरों में कई फिल्में कमाई करने की दौड़ में शामिल हैं। हिंदी फिल्म ‘एक दिन’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ के अलावा मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का एक-दूसरे से थिएटर में मुकाबला है। वहीं हॉलीवुड की दो फिल्में ‘माइकल’ और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी दमखम दिखा रही है। जानिए, बुधवार को इन सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 

‘राजा शिवाजी’ ने छठे दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने मंगलवार को 4.90 करोड़ रुपये कमाए थे। रितेश देशमुख अभिनीत, निर्देशित इस फिल्म ने कुल 48.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म मराठी के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है। 

‘एक दिन’ की लाखों में सिमटी कमाई 
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ हफ्ते भर से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 21 लाख रुपये कमाए हैं, जबकि पांचवें दिन इसने 25 लाख रुपये की अपने खाते में जमा किए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.36 करोड़ रुपये है। 

‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ का क्या है हाल? 
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में 20 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 19वें दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन 148.25 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 49वें दिन 62 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 1,140.17 करोड़ रुपये हो चुका है। 

‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और ‘माइकल’ भी फैंस को आई पसंद

इन दिनों को हॉलीवुड फिल्में ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ और ‘माइकल’ भी भारतीय सिनेमाघरों में मौजूद हैं। ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने रिलीज के छठे दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 17.05 करोड़ रुपये हो चुका है। 
वहीं फिल्म ‘माइकल’ ने रिलीज के 13वें दिन 1.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 42.75 करोड़ रुपये हो चुका है। यह दोनों ही फिल्में भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'भारत की तरफ आंख उठाई तो सरहद पार भी नहीं छोड़ेंगे' ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर बोले राजनाथ सिंह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मई 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सेना के जवानों ने जिस अद्वितीय सटीकता, बेहतरीन तालमेल और तीनों सेनाओं […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही