झारखंड चुनाव: ‘कुछ पार्टियों को अपनी क्षमता से अधिक मांगने की आदत’, सीट बंटवारे पर सीपीएम का कांग्रेस पर तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 21 अक्टूबर 2024। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। यहां 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव होंगे। इस चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन के बीच सीट बंटवारें को लेकर एकबार फिर खींचतान शुरू हो गई। इस खींचतान के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टियों के बीच यह खींचतान जल्द ठीक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका एकमात्र उद्देश्य भाजपा को झारखंड से दूर रखना है। वहीं सीट बंटवारे को लेकर जारी विवाद के बीच सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया। सीपीआई(एम) नेता ने बताया कि कुछ ऐसी पार्टियां हैं जिन्हें अपनी क्षमता से अधिक मांगने की आदत है। यहां कांग्रेस एक मुख्य पार्टी है, तो यह उनके साथ यह समस्या हर जगह देख सकते हैं।

सीपीआई(एम) नेता ने कसा कांग्रेस पर तंज
सीपीआई(एम) नेता सुभाषिनी अली ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा, जहां तक सीट बंटवारे का सवाल है तो पार्टियों के विवाद होगा। जब कई पार्टियां है तो सीट बंटवारे के समय विवाद होना तय है। यहां कुछ ऐसी पार्टियां हैं, जिन्हें अपनी क्षमता से अधिक मांगने की आदत है। यहां कांग्रेस एक मुख्य पार्टी है और उनके साथ यह समस्या हर जगह देख सकते हैं। उन्हें भी यह समझना चाहिए कि वह समय चला गया जब कांग्रेस के नाम पर वोट बटोरे जाते थे। यह समय अलग है। गठबंधन को ही वोट मिलता है, इसलिए गठबंधन को गठबंधन ही रहना चाहिए। चाहे महाराष्ट्र हो या झारखंड उन्हें एक साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए।

झामुमो नेता मनोज पांडे ने कहा, लोग आज हमारे बीच मतभेद देख रहे हैं, लेकिन जल्द ही यह विवाद सुलझ जाएगा और सभी संतुष्ट होंगे। हमारा एक बहुत बड़ा लक्ष्य है। हमारा लक्ष्य भाजपा को झारखंड से दूर रखना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए हम सभी को संतुष्ट होना होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि हम बहुत जल्द किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। बता दें कि झारखंड में अगले महीने दो चरणों 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।

Leave a Reply

Next Post

विमानों को बम धमकी के मामले में केंद्र सख्त: कानून में बदलाव की तैयारी, कठोर सजा के साथ जुर्माने का होगा नियम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2024। देश भर की तमाम एयरलाइन कंपनियों के विमानों में बम की धमकी मिलने का सिलसिला पिछले कई हफ्तों से जारी है। रविवार को भी 25 विमानों में बम होने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद 25 विमानों में बम […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए