दूसरे प्रदेश के डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ को प्रदेश में रोजगार ,स्थानीय नर्सिंग स्टाफ को इजराइल  भेजने विज्ञापन अजब गजब फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 21 जून 2026। दूसरे प्रदेश के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को प्रदेश में सीधा रोजगार के अवसर पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार अजब गजब फैसला कर रही है। दूसरे प्रदेश के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को प्रदेश में बुलाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार अवसर दे रही है। प्रदेश में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी का हवाला दे रही है। कुछ दिन पहले सरकार ने प्रदेश के नर्सिंग स्टाफ को इजराइल में नौकरी देने विज्ञापन जारी कर बेहतर वेतन पैकेज का ऑफर किया था।सवाल ये उठता है कि प्रदेश में डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की कमी सरकारी अस्पतालों में है तो यहाँ के स्थानीय डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती क्यो नही कर रहे है? दूसरे प्रदेश के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को प्रदेश में रोजगार मिलेगा तो स्थानीय डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ क्या करेंगे?जब यहाँ नर्सिंग स्टाफ की कमी है तो सरकार ने इजराइल में नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता का विज्ञापन क्यों निकाला?सरकार के दोनों फैसला में विरोधाभास है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे प्रदेश से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की सरकारी अस्पतालों में भर्ती का स्थानीय डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टॉफ विरोध कर रहे है सरकार से मांग कर रहे है कि स्थानीय लोगों को पहली प्राथमिकता दी जाये।सरकारी अस्पतालों में संविदा की जगह नियमित भर्ती की जाए उनकी मांग जायज है। सरकार को स्थानीय लोगों की मांग को पूरा करना चाहिए। कांग्रेस ने सरकार के द्वारा जारी इजराइल में नर्सिंग स्टाफ की भर्ती विज्ञापन एवं दूसरे प्रदेश के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की भर्ती के फैसला का विरोध करती है एवं पहली प्राथमिकता स्थानीय डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ को सरकारी अस्पतालो में नियमित भर्ती करने की मांग करती है।

Leave a Reply

Next Post

 'ये इंसान के भीतर छिपी शक्ति को जगाने का विज्ञान', सद्गुरु बोले- मानसिक समस्याओं के लिए योग जरूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने योग को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि योग कोई धर्म, विचारधारा या सिर्फ शरीर को मोड़ने-तोड़ने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह इंसान के भीतर मौजूद असीम […]

You May Like

संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला....|....चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल....|....देश का मुख्य पर्यटन केंद्र बनेगा अपना चंपारण....|....भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान....|....छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक....|....उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा....|....भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन....|....शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट....|....हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले में नौ गिरफ्तार....|....राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा