नगर पालिक निगम चिरमिरी के अंतर्गत क्वारंटाइन सेंटर हाई स्कूल बरतुंगा एवं आई.टी.आई हॉस्टल पोड़ी के पास से 01-01 किमी की निश्चित परिधि क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित

indiareporterlive
शेयर करे

 इंडिया रिपोर्टर लाइव

साजिद खान

कोरिया 31 मई 2020 कोरिया कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सत्य नारायण राठौर के द्वारा जिले में नगर पालिक निगम चिरमिरी के अंतर्गत क्वारंटाइन सेंटर हाई स्कूल बरतुंगा एवं आई.टी.आई हॉस्टल पोड़ी के पास से 01-01 किमी की निश्चित परिधि क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करते हुए उक्त चिन्हांकित क्षेत्र में सभी दुकानें एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद रहने हेतु आदेशित किया गया है। प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उनके घर तक की जायेगी। सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर किन्हीं भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।

उल्लेखनीय है कि क्वारंटाइन सेंटर हाई स्कूल बरतुंगा के पास से 01 किमी. परिधि क्षेत्र में पूर्व दिशा में बैगापारा, पश्चिम दिशा में तुर्रा जंगल बरतुंगा, उत्तर दिशा में खदान ओपन कास्ट बरतुंगा तथा दक्षिण दिशा में बरतुंगा नर्सरी के वार्ड क्रमांक 24 व 25 की सीमा तक पूर्णतः लॉकडाउन कर कन्टेमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी तरह नगर पालिक निगम चिरमिरी के अंतर्गत ही क्वारंटाइन सेन्टर आई.टी.आई हॉस्टल पोड़ी के पास से 01 किमी. परिधि क्षेत्र में पूर्व दिशा में पल्थाजाम जंगल, पश्चिम दिशा में लाईवलीहुड कालेज के पीछे नाला तक, उत्तर दिशा में सरभोका पहाड़ी तथा दक्षिण दिशा में कटहरपारा (चित्ताझोर पोड़ी) के वार्ड क्रमांक 01 व 05 की सीमा तक पूर्णतः लॉकडाउन कर कन्टेमेंट जोन घोषित किया गया है।

कलेक्टर ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्विलांस, कान्टैक्ट ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र की बेरिकेटिंग हेतु कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग बैकुण्ठपुर, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं सैनेटाइज व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आयुक्त, नगर पालिक निगम चिरमिरी तथा एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एस.ओ.पी अनुसार दवा, मास्क आदि उपलब्ध कराने एवं बायो मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैकुण्ठपुर को आदेशित किया गया है।

कन्टेनमेंट जोन में किसी भी तरह की आपात सहायता हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी चिरमिरी-खड़गवां पी. व्ही. खेस्स के मोबाइल नंबर 9977875252 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह नगर निगम चिरमिरी आयुक्त सुश्री सुमनराज 9981824053, नगर निगम अधीक्षक पी.पी. सिंह 9131115325, सीईओ जनपद पंचायत अनिल अग्निहोत्री 7987131048, तहसीलदार खड़गवां अशोक सिंह 7000623033, 9165087965 तथा थाना प्रभारी चिरमिरी एल.पी. पटेल के मोबाइल नंबर 7999301000 पर संपर्क कर सकते हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण व फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हल्दीबाड़ी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। तहसीलदार चिरमिरी मनोज पैंकरा मोबाइल नंबर 9165822782 को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हल्दीबाड़ी के व्याख्याता चंद्र शेखर पोलाई को सहायक नियुक्त किया गया है जिनके नंबर 7999636254 पर संपर्क कर सकते हैं। कन्टेनमेंट जोन में ग्राहक तक सामग्री की डिलीवरी करने हेतु शैलेंद्र मिश्रा मोबाइल नंबर 9754925184, वीर साय 8224005563 तथा मंगल प्रसाद राजवाड़े के नंबर 8987368116 पर संपर्क कर सकते हैं।

घोषित दोनों कन्टेनमेंट जोन के लिए प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती तूलिका प्रजापति मो. नं. 9685587888 को नियुक्त किया गया है। क्वारंटाइन सेंटर हाई स्कूल बरतुंगा के कन्टेनमेंट जोन वार्ड क्रमांक 24 व 25 तथा क्वारंटाइन सेन्टर आई.टी.आई हॉस्टल पोड़ी के कन्टेनमेंट जोन वार्ड क्रमांक 01 व 05 के संपूर्ण निरीक्षण एवं नियंत्रण हेतु एम एल साहू, उप अभियंता, नगर पालिक निगम चिरमिरी तथा विजय कुमार बधावन, उप अभियंता, नगर पालिक निगम चिरमिरी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अनुविभागीय दंडाधिकारी चिरमिरी-खड़गवां पी.व्ही. खेस्स को पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर द्वारा दोनों कन्टेमेंट जोन में अति आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी खड़गवां-चिरमिरी पी.व्ही. खेस्स के मार्गदर्शन में कार्य करने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें कन्ट्रोल रूम प्रभारी तहसीलदार मनोज कुमार पैकरा को बनाया गया है। क्वारंटाइन सेंटर में सम्पूर्ण व्यवस्था, पेयजल, भोजन व्यवस्था एवं सैनिटाइजेशन हेतु नगर निगम चिरमिरी आयुक्त सुश्री सुमनराज एवं खाद्य निरीक्षक चिरमिरी रंजित राम को दायित्व सौंपा गया है। कन्टेनमेंट जोन को सील करने हेतु तहसीलदार खड़गवां अशोक कुमार सिंह, बेरिकेटिंग की व्यवस्था हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.सी. मेश्राम एवं अनुविभागीय अधिकारी बी. पी. पटेल तथा टीम को दायित्व सौंपा गया है। बांस-बल्ली की व्यवस्था हेतु श्रीमति जेनी कुजुर, अनुविभागीय अधिकारी (वन) खड़गवां, कन्टेनमेंट जोन में लगी टीम की सुरक्षा सामग्री व्यवस्था हेतु राजकुमार राजवाड़े, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, खड़गवां तथा परिवहन व्यवस्था हेतु जिला परिवहन अधिकारी अरविन्द भगत को दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह कन्टेनमेंट जोन में खाद्य सामाग्री, दवा आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति हेतु सीईओ जनपद पंचायत खड़गवां अनिल अग्निहोत्री, विद्युत व्यवस्था हेतु सुरेश खाखा, कार्यपालन अभियंता, छ.ग.रा.वि.क.मर्या. तथा कर्मचारियों की उपलब्धता हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खड़गवां, श्री जितेंद्र गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है।  

Leave a Reply

Next Post

भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों केे प्रभार में परिवर्तन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर (छत्तीसगढ़), 1 जून 2020 राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार गुरजिंदर पाल सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, ई.ओ.डब्ल्यू एवं ए.सी.बी (राज्य प्रतिनियुक्ति पर) […]

You May Like

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने मारी पलटी! RJD के आगे झुकी, सीटों की बड़ी डील तय....|....अनवर शेख बने राधेश्याम...इस्लाम छोड़कर अपनाया सनातन धर्म, बोले- हिन्दू धर्म की विशेषताओं ने खींचा ध्यान....|....अपनी मर्जी से शादी करने वालों को लगा जबरजस्त झटका, हाइकोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला....|....लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जाएंगे अमेरिका, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण....|....2022 के बाद पहली बार आईपीएल में सुपर ओवर से निकला नतीजा, राजस्थान को हराकर शीर्ष पर पहुंची दिल्ली....|....एक्टर-राजनेता विजय के खिलाफ फतवा जारी, आरोप- इफ्तार पार्टी में शराबी-जुआरियों को बुलाया....|....अभिषेक नायर और दिलीप कोचिंग टीम से हटाए गए, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद बीसीसीआई का बड़ा फैसला....|....मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच करेगी एसआईटी; नौ सदस्यीय टीम गठित....|....राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में रोड़ा बन रहे ये राज्य; पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा…की मैराथन बैठक....|....दुनिया के हालात बदलेंगे यूपी के डिफेंस सेक्टर की तस्वीर, 25 हजार करोड़ के रक्षा उत्पादों का होगा निर्यात