स्कूलों के मध्यान्ह भोजन योजना में संलग्न रसोइयों के वेतन से अब नहीं होगी कटौती – आर पी सिंह

indiareporterlive
शेयर करे

 इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर/ 30 मई 2020। प्रदेश कांग्रेस कमेटी  संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने एक बयान जारी करते हुए यह सूचना दी है कि मध्यान भोजन रसोईया संघ के स्वैच्छिक वेतन कटौती के आग्रह पर लोक शिक्षण संचनालय के आदेश दिनांक 18-5-2020 के अनुसार स्कूलों में कार्यरत मध्यान भोजन रसोईयों के वेतन से स्वैच्छिक ₹200 की कटौती का आदेश पारित हुआ था। यह कटौती कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए की जानी थी। आदेश जारी होने के बाद से मध्यान भोजन रसोइयों का एक वर्ग इससे असहमत और दूसरा वर्ग सहमत था। असहमत वर्ग के लोगों ने अपना पक्ष कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह के समक्ष रखा। श्री सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय के जिम्मेदार अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की एवं उचित निराकरण करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री सचिवालय ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले का परीक्षण किया तथा तत्काल इस वेतन कटौती को बंद करने के निर्देश दिए। संचालक लोक शिक्षण श्री जितेंद्र शुक्ला  ने कल दिनांक 29-5-2020 को ही आदेश जारी कर के मुख्यमंत्री राहत कोष में की जाने वाली 200 कटौती पर रोक लगा दी है। सरकार के इस संवेदनशील निर्णय के लिए आरपी सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Next Post

एसडीएम मनेंद्रगढ़ रामप्रसाद चौहान की तानाशाही से आम जनता एवं कॉलरी प्रबंधन त्रस्त - हरिद्वार सिंह ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर/मनेन्द्रगढ 31/05/2020 राज्य एटक के प्रांतीय अध्यक्ष एवं संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) एसईसीएल के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा है कि एसडीएम मनेंद्रगढ़ रामप्रसाद चौहान की तानाशाही से आम जनता एवं कॉलरी प्रबंधन त्रस्त हो गयी है। छoगo एवं मoप्रo राज्य के बॉर्डर […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस