बिलासपुर में रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण में लगा क्रेन टूटा, 10 मजदूर घायल

indiareporterlive
शेयर करे

दर्जनों ट्रेने हुई प्रभावित, अलग-अलग स्टेशनों में खड़ी रूट की गाडिय़ा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन अंडर ब्रिज में हादसा हो गया। ब्रिज निर्माण में लगा क्रेन टूट गया। इसके चलते 10 से 12 मजदूर घायल हो गए। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से लगे चुचुहियापारा फाटक के पास ये हादसा हुआ है। घटना में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पिछले दो दिन से वहां बॉक्स लगाने का काम चल रहा है। इसी दौरान बुधवार को ये हादसा हो गया। घटना की जानकारी के बाद रेलवे के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
बिलासपुर में इस हादसे के बाद से मुंबई-हावाड़ा मार्ग की सभी ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। फिलहाल वहां परिचालन रोक दिया गया है। दर्जनभर से अधिक ट्रेनें इसके चलते प्रभावित हो रही हैं। मुंबई से हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। जबकि हावाड़ा से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों को जांजगीर से बिलासपुर के बीच अलग अलग स्टेशनों पर रोका गया गया है। थोड़ी देर में स्थिति सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे द्वारा राहत कार्य करने का सिलसिला चल रहा है।

17 तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

अंडर ब्रिज निर्माण के चलते ही कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके तहत 10, 13 और 17 नवंबर को कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 10, 13 और 16 नवंबर को रायपुर-कोरबा हरसदेव एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। 12 नवंबर को रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर रद्द रहेगी। 10 और 13 नवंबर को गेवरारोड-रायपुर पैसेंजर नहीं चलेगी। 10, 13 और 16 नवंबर दोनों रूट की बिलासपुर-गेवरारोड मेमू रद्द रहेगी। इसी तरह 16 नवंबर को एक दूसरी बिलासपुर-गेवरारोड मेमू दोनों रूट पर रद्द रहेगी। 10, 13 और 16 नवंबर को दोनों रूट पर बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी। इसके अलावा अन्य ट्रेनों भी प्रभावित रहेंगी।

Leave a Reply

Next Post

शेयर करेरेलवे ट्रैक से हटाया गया क्रेन, ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू, लेकिन 3 पैसेंजर और 1 एक्सप्रेस अब भी है रद्द घटना के बाद अंडरब्रीज निर्माण का काम बन्द कर दिया गया है। रेलवे का रेस्क्यू अभियान जारी है। रेलवे की टीम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगी […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट