मुख्यमंत्री ने योजना आयोग कार्यालय में किया “सुभाष चंद्र बोस ब्रेनस्टार्म सेंटर” का वर्चुअल लोकार्पण : राज्य योजना आयोग में युवा प्रोफेशनल्स के लिए सृजित सुविधाओं का लोकार्पण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 23 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में राज्य योजना आयोग में युवा प्रोफेशनल्स हेतु विशेष रूप से विकसित सुविधाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने योजना भवन में नवनिर्मित सुविधाओं जिसमें युवा प्रोफेशनल्स एवं विषय विशेषज्ञों के विचार मंथन हेतु ’आइडिया कैफे’, गहन चिंतन हेतु ’सुभाष चंद्र बोस ब्रेनस्टार्म सेंटर’ और ’अंबेडकर लाइब्रेरी’ का लोकार्पण करने के साथ ही सभाकक्षों का नामकरण’ नेहरू हॉल’ एवं गांधी हॉल के रूप में किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को युवाओं के प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा योजना आयोग ने पुनर्गठन के एक वर्ष की अवधि में ही उल्लेखनीय उपलब्धियों हासिल की है। राज्य योजना आयोग द्वारा ’थिंक टैक’ के रूप में कार्य करते हुए राज्य विकास हेतु प्रभावी पॉलिसी, रणनीति व सुझाव सतत् रूप से दिये जा रहे हैं। शासन की महत्वकांक्षी योजना-नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी, गोधन न्याय योजना, इथेनॉल निर्माण इकाई, फार्मास्यूिटकल पार्क की अवधारणा तथा स्वरूप निर्धारण में राज्य योजना आयोग की अग्रणी भूमिका रही है। सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये फ्रेमवर्क निर्धारण का कार्य राज्य योजना आयोग द्वारा किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों द्वारा किये गये शोध निष्कर्षों के विभाग हित में प्रभावी उपयोग हेतु विश्वविद्यालय से एम.ओ.यू. संपादित कर ’लैब टू लैण्ड’ के सिद्धांत पर कार्यवाही की जा रही है जिससे राज्य के युवा, नवाचार एवं नवीन प्रोटोटाइप विकास हेतु प्रोत्साहित होंगे तथा राज्य में उद्यमशीलता विकास की संभावना बढ़ेगी।

राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के विकास की परिकल्पना ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ को धरातल में लाने के लिए अलग अलग क्षेत्रों में विभिन्न योजना एवं गतिविधियों हेतु सलाह दी गयी है। इसी प्रकार कोविड से प्रभावित क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हेतु रणनीति पत्र भी दिया गया है। उच्च शैक्षणिक संस्थाओं को समाज एवं बाजार की मांग के अनुरूप युवाओं को नवाचार हेतु तैयार करने हेतु शैक्षणिक संस्थाओं में ही इन्क्यूबेशन सह-प्रशिक्षण सह-उत्पादन केन्द्र की स्थापना हेतु राज्य योजना आयोग द्वारा प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है। यूनाइटेड नेशन द्वारा निर्धारित 17 सतत विकास लक्ष्यों के मूल्यांकन हेतु स्टेट इंडिकेटर फ्रेमवर्क व बेसलाईन रिपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है, जिससे विभाग योजनाओं का मूल्यांकन प्रभावी रूप से कर सकेंगे।

कार्यक्रम को योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत मंत्री और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने भी सम्बोधित किया।     इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, रूचिर गर्ग, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, सदस्य राज्य योजना आयोग डॉ.के.सुब्रमणियम, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता, कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ एस. के. पाटिल साथ ही विश्वविद्यालयों के कुलपति, योजना आयोग के सहायक संचालक मुक्तेश्वर सिंह, युवा प्रोफेशनल्स, छात्र वर्चुअल रूप से जुड़े। कार्यक्रम का संचालन राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल ने के.एफ. नर्सिंग इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 23 जनवरी 2021। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज छिंदवाड़ा जिले में के.एफ. नर्सिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया और इंस्टीट्यूट का अवलोकन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने नर्सिंग स्टाफ से कहा कि आप लोगों ने कोरोनाकाल में जिस प्रकार समर्पित होकर मरीजों की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं