भारत पर डबल टैरिफ… चीन-पाकिस्तान और बांग्लादेश पर लगाया सिर्फ इतना शुल्क; जानिए ट्रंप का गेम प्लैन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 07 अगस्त 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ा आर्थिक कदम उठाया है। ट्रंप प्रशासन ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद भारत अब अमेरिका द्वारा सबसे अधिक टैरिफ झेलने वाले देशों में शामिल हो गया है।

रूस से रिश्तों पर नाराज़ ट्रंप

अमेरिका की इस कार्रवाई के पीछे सबसे बड़ा कारण भारत और रूस के बीच मजबूत व्यापारिक संबंध माने जा रहे हैं। ट्रंप को इस बात पर ऐतराज़ है कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है, जबकि रूस अपनी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल कर रहा है। ट्रंप ने पहले भी सार्वजनिक मंचों पर चेतावनी दी थी कि अगर भारत ने रूस से व्यापार कम नहीं किया, तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे। अब उसी चेतावनी को अमल में लाते हुए अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त टैक्स लगा दिया है।

भारत और ब्राजील पर एक जैसा टैरिफ

अमेरिका ने भारत और ब्राजील दोनों पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है। पहले भारत पर यह शुल्क केवल 25 प्रतिशत था, लेकिन अब इसे 25% और बढ़ाकर ब्राजील के बराबर कर दिया गया है।

चीन पर भारत से कम टैरिफ

ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच टैरिफ को लेकर पहले से ही काफी तनाव रहा है, लेकिन अब अमेरिका ने चीन पर सिर्फ 30% शुल्क लगाया है, जो भारत से 20 प्रतिशत कम है।

Leave a Reply

Next Post

‘कांग्रेस सामूहिक हत्याएं करवाती थी’, संभल में सीएम योगी ने कहा- सपा हत्यारों को बचाने का काम करती थी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव संभल 07 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस संभल में सामूहिक हत्याएं करवाती थी और समाजवादी पार्टी उसके चेले के रूप में उनके पाप कर्मों पर पर्दा डालने का काम करती थी, हत्यारों को बचाने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल