खत्म हुआ इंतजार, सामने आई नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ की नई रिलीज डेट; एक दिन पहले होगा ग्रैंड प्रीमियर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 दिसंबर 2025। नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित कर दी है। यानी 5 दिसंबर को न रिलीज हो पाने वाली ‘अखंडा 2’ अब नई तारीख के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स की ओर से एक्स पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी गई है। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार। 12 दिसंबर से अखंडा 2 की जबरदस्त शक्ति का सिनेमाघरों में अनुभव करें। फिल्म का भव्य प्रीमियर 11 दिसंबर को होगा। बुकिंग जल्द ही शुरू होंगी।’ मेकर्स ने अपनी पोस्ट में साफ कर दिया है कि ‘अखंडा 2’ अब एक हफ्ते की देरी से 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जबकि फिल्म का प्रीमियर एक दिन पहले 11 दिसंबर को होगा।

इस वजह से टल गई थी 5 दिसंबर की रिलीज
इससे पहले ‘अखंडा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन तमिलनाडु में इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड और 14 रील्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक अदालती विवाद के कारण फिल्म की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टल गई थी। कानूनी कार्यवाही के बाद मद्रास उच्च न्यायालय ने 14 रील्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ लगभग 28 करोड़ रुपये के एक लंबे समय से चल रहे मध्यस्थता विवाद का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। अब कानूनी और वित्तीय मुद्दे निपटने के बाद फिल्म एक हफ्ते की देरी से 12 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है।

ट्रिपल रोल में दिखेंगे नंदमुरी बालकृष्ण
बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित ‘अखंडा 2’ में नंदमुरी बालकृष्ण तीन अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में संयुक्ता, आधी पिनिसेट्टी और हर्षाली मल्होत्रा भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

रेल यातायात रोके बिना स्टेशनों का पुनर्निर्माण बहुत जटिल काम, 160 स्टेशनों पर पूरा हुआ: अश्विनी वैष्णव  ​​​​​​​

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 दिसंंबर 2025। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर रेल यातायात रोके बिना पुनर्निर्माण का बहुत जटिल काम किया जा रहा है और 1300 चिह्नित स्टेशनों में से 160 […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही