बाराबंकी में डंपर ने उजाड़ी हंसती-खेलती दुनिया: गर्मी से बचने सड़क किनारे सो रहा था परिवार, अब एक ही घर से उठेंगी 4 अर्थियां!

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बाराबंकी 23 मई 2026। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहे एक परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में पिता, 2 बेटे और 1 बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। लिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम झांसा निवासी नीरज चौहान (36) अपनी पत्नी आरती (34), पुत्र अनुराग (12), आशू (8) तथा पुत्री आंशिक (10) के साथ भीषण गर्मी के कारण सड़क किनारे जमीन पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 3 बजे महमूदाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर पूरे परिवार को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि नीरज चौहान और बड़े पुत्र अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आरती, आशिका और आशू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में मासूम अंशिका व आशू ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मां आरती अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं चारों शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

कारोबारी के परिवार के मुंह पर चिपकाया टेप, बच्चों को पीटा... फिर करोड़ों लूट कर 7 बदमाश फरार!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बाराबंकी 23 मई 2026। बाराबंकी जिले में देवा थानाक्षेत्र के ग्वारी गांव में तड़के 7 हथियारबंद डकैतों ने किराना कारोबारी के परिवार को बंधक बना लिया और उसके घर से करीब 1.02 करोड़ रुपए की नकदी एवं जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने यह […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग