‘वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 03 सितंबर 2026। हंसी, एक्शन, दोस्ती और रोमांच का जबरदस्त तड़का लेकर कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी दो पक्के दोस्तों—हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव)—की कहानी है, जिनकी सामान्य जिंदगी अचानक एक खतरनाक मिशन में बदल जाती है।

देश पर मंडराते बड़े खतरे के बीच ये दोनों अनचाहे हीरो बन जाते हैं। मिशन की जिम्मेदारी संभालती हैं प्रीति जी जिंटा की ‘मैडम एच’, जो अपने अब तक के बेहद अलग और दमदार एक्शन-कॉमेडी अंदाज में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में मजेदार पंचलाइंस, दोस्तों की नोकझोंक, हाई-ऑक्टेन एक्शन, पेपी म्यूजिक और कई अप्रत्याशित ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।

कुणाल खेमू ने फिल्म को लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। उनके साथ चिराग निहलानी ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

एकता जैन के शो में डॉ. खोजा का धमाका!

शेयर करेएकता जैन संग डॉ. खोजा की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 03 सितंबर 2026। अभिनेत्री, मॉडल, इन्फ्लुएंसर और सोशल वर्कर एकता जैन अपने नए चैट शो ‘दिल से लाइफ तक’ के जरिए दर्शकों के सामने दिलचस्प और सार्थक बातचीत लेकर आई हैं। शो के […]

You May Like

पूर्व सीएम स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से झटका....|....राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ में यशपाल शर्मा का दमदार अवतार....|....एकता जैन के शो में डॉ. खोजा का धमाका!....|....‘वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज....|....फिटनेस को लेकर अब नहीं होगी कोई जल्दबाजी?....|....पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा....|....शानदार जीडीपी पर भारी पड़ा जंग का साया....|....सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता....|....भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय....|....टोल टैक्स पर फर्जी वसूली: ईडी की धन शोधन मामले में कार्रवाई