शिक्षा मंत्री बताए वाकई में शिक्षकों का ट्रांसफर आदेश फर्जी था या चढ़ोत्तरी नहीं मिलने के कारण निरस्त किया जा रहा – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 18 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा मंत्री बताये जिन शिक्षकों का बलौदाबाजार भाटापारा, दुर्ग, बेमेतरा, सारंगढ़ बिलाईगढ़, गौरेला पेंड्रा मरवाही, रायपुर, बलरामपुर रामानुजगंज, राजनांदगांव, बस्तर कांकेर, बालोद, धमतरी, कबीरधाम सरगुजा छुईखदान, गंडई में ट्रांसफर की गई है वो वाकई में फर्जी है या ट्रांसफर के बदले चढ़ोत्तरी तय हुई थी वो नही पहुँचा इसलिये फर्जी बताकर ट्रांसफर सूची निरस्त की जा रही है। शिक्षको पर चढ़ावा पहुँचाने दबाव डाला जा रहा है? क्या प्रदेश शिक्षा विभाग मुख्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी के बीच तालमेल की कमी है? शिक्षकों की ट्रांसफ़र आदेश क्या जिला शिक्षा अधिकारी को विभागीय तौर पर उपलब्ध नहीं कराई जाती? शिक्षा मंत्री को इसका जवाब देना चाहिये?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग में तमाशा चल रहा है। एआई से फर्जी ट्रांसफ़र आदेश जारी कर दर्जनों शिक्षको की ट्रांसफर होने का दावा किया जा रहा है। जो सत्य से कोषों दूर है। शिक्षकों ने नये स्थान पर ज्वाईन भी कर लिया। तब शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों को होश आया कि उन शिक्षकों का ट्रांसफर नही हुआ है। ये सब उगाही का तरीका है। ये हाल शिक्षा विभाग का है, तभी प्रदेश के स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। न पर्याप्त शिक्षक है, न समय पर पुस्तक मिल पाता हैं, न प्रश्न पत्र छपता है, न अव्यवस्था सुधरती है। भगवान भरोसे शिक्षा विभाग चल रहा है इसलिये शिक्षा की गुणवत्ता खराब हो रही है। क्योंकि जिम्मेदार लोगों को ही विभाग में क्या हो रहा है पता नही है? सब काली कमाई में लगे हुए है।

Leave a Reply

Next Post

'रातोंरात ऊर्जा स्रोत बदलना आसान नहीं'

शेयर करेरूसी तेल-गैस खरीद पर हटा टैरिफ, रुबियो बोले- भारत अहम साझेदार इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन, 18 अक्टूबर 2026। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी और साझेदार बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों […]

You May Like

सात समंदर पार वाला प्यार: जांजगीर की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के शिप कैप्टन से की शादी....|....जीपीएम में रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में दो की मौत....|....वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन: 40,000 लोग हुए शामिल....|....मेले में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़े भाजपा नेता....|....सर सैयद डे में पहुंचा था सीजेपी कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद....|....ग्वालियर में ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें....|....साउथ अभिनेता सूर्या ने छात्रों को दी रील्स छोड़ पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह....|....ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो भी बढ़ सकता है आपका ब्लड प्रेशर....|....आज से पैरा एशियन गेम्स का आगाज....|....ट्रंप का दावा: ईरान से युद्ध जल्द होगा खत्म