नशे का कारोबार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे

आरोपियों के पास से 37900 नगदी बरामद

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बरमकेला : सरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त कफ सिरप की कीमत लगभग 26160 है, साथ ही आरोपियों के पास से 37900 नगदी बरामद किया गया है.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शनिवार शाम को रिसोरा साप्ताहिक बाजार से आगे कंठीपाली के पास टाटा टिगोर में तीन लोग प्रतिबंधित कफ सिरप की पेटी लेकर जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों के नाम अमित महापात्र उम्र 35 वर्ष निवासी सरायपाली, आसाराम पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी बेलटिकारी थाना सिंगोड़ा, संजय मिश्र उम्र 35 वर्ष निवासी बाराटोली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया जा रहा है.

आरोपी अपने साथ छत्तीसगढ़ पुलिस की भी फर्जी आई कार्ड लेकर घूमते थे. सरिया पुलिस ने आरोपी में से एक के पास जो अमित महापात्र है उसका फोटो लगा हुआ पुलिस की फर्जी आई कार्ड बरामद किया है आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये कफ सिरफ सरायपाली बरमकेला रिसोरा डोंगरीपाली सहित आसपास में इसकी बिक्री करते थे.

Leave a Reply

Next Post

स्विस बैंक में भारतीयों के 10 खाते में पड़े हैं करोड़ों, नहीं है लेने वाला कोई ‘वारिस’

शेयर करेनई दिल्ली. स्विट्जरलैंड के बैंकों (Swiss Banks) में भारतीयों के करीब एक दर्जन निष्क्रिय खातों (Dormant Accounts) के लिए कोई दावेदार सामने नहीं आया है. ऐसे में यह आशंका बन रही है कि इन खातों में पड़े धन को स्विट्जरलैंड सरकार (Switzerland Government) को स्थानांतरित किया जा सकता है. स्विट्जरलैंड […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय