मध्यप्रदेश में करोना का कहर, आइसोलेट मरीजों पर 24 घंटे नजर रखने इंदौर में बनाया गया कोविड कंट्रोल रूम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 24 मार्च 2021 । मध्यप्रदेश व खासकर इंदौर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस पर नियंत्रण के नए तरीके खोजे जा रहे हैं। इसी दृष्टि से इंदौर में कोविड कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह आइसोलेट व क्वारंटीन किए गए कोरोना मरीजों पर 24 घंटे निगरानी रखेगा। दरअसल संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन के दौरान यहां-वहां आता-जाता रहा तो वह अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है, इसलिए उस पर नियंत्रण व निगरानी जरूरी है। 

इंदौर में अधिकांश मरीज होम क्वारंटीन

इंदौर में अभी 2240 सक्रिय केस हैं। इनमें से अधिकांश होम क्वारंटीन हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनके लिए हेल्पलाइन नंबर 1075 जारी किया है। इस पर और सार्थक एप के जरिए होम क्वारंटीन मरीज आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से मदद ले सकते हैं। कंट्रोल रूम में 100 से ज्यादा लोगों का स्टाफ तैनात किया गया है।  बीते 24 घंटे में इंदौर में 477 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 65373 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 62,186 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

मप्र में 917 नए मरीज मिले

गुरुवार को मप्र में कोरोना के 917 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में बीते एक सप्ताह में 1778 नए केस मिले हैं। इसके अलावा भोपाल में 1170, जबलपुर में 358, ग्वालियर में 185 और उज्जैन में 187 केस मिले हैं।

कॉल कर सकेंगे मरीज

होम आइसोलेट किए गए मरीजों की मदद व निगरानी के लिए इंदौर के स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे चलने वाला कोविड-19 कंट्रोल रूम बनाया है। शहर में अब तक कोरोना से 947 मौतें हो चुकी हैं। होम आइसोलेट किए गए मरीज कोविड कंट्रोल रूम पर कॉल कर मदद मांग सकेंगे। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित डोंगरे ने बताया कि इससे मरीजों की हालत पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी। 

विदेश से लौटे लोगों पर भी नजर

डॉ. डोंगरे ने बताया कि विदेशों से लौटे लोगों को भी होम क्वारंटीन किया गया है। उन पर भी कोरोना गाइड लाइन के अनुसार वीडियो कॉल के जरिए नजर रखी जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत एसईसीएल में व्याख्यान का आयोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 24 मार्च2021। एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन स्थित सीएमडी सभाकक्ष में 24 मार्च को आजादी का अमृत महोत्सव के तृतीय सत्र के अंतर्गत ’’गोवा एवं पांडिचेरी की आजादी की कहानी’’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। उक्त व्याख्यान वाह्य वक्ता डाॅ. प्रवीण कुमार मिश्रा विभागाध्यक्ष […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर