आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत एसईसीएल में व्याख्यान का आयोजन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 24 मार्च2021। एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन स्थित सीएमडी सभाकक्ष में 24 मार्च को आजादी का अमृत महोत्सव के तृतीय सत्र के अंतर्गत ’’गोवा एवं पांडिचेरी की आजादी की कहानी’’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। उक्त व्याख्यान वाह्य वक्ता डाॅ. प्रवीण कुमार मिश्रा विभागाध्यक्ष इतिहास गुरूघासीदास विश्वविद्यालय द्वारा दिया गया जिसे उपस्थितों ने अत्यंत रोचक एव ज्ञानवर्धक बताया।

वक्ता ने गोवा, पाण्डिचेरी एवं सिक्किम के मुक्त होने के इतिहास से एसईसीएल के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अवगत कराया। विभिन्न रियासतों के भारत में विलय, नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास, पुर्तगाल की संधि आदि ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में रोचक तथ्य दिए।

इस कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय तथा सभी क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी विडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से जुड़े एवं इतिहास के अनछुए
पहलुओं को जानने का प्रयास किया। उक्त कार्यक्रम का प्रसारण एसईसीएल के अधिकृत फेसबुक पेज पर लाईव किया गया। मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित इस सत्र में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसके पूर्व द्वितीय सत्र में इनके द्वारा सन् 1857 की आजादी की लड़ाई के संबंध में सविस्तार प्रकाश डाला गया था।

Leave a Reply

Next Post

सिंगल विंडो सिस्टम से प्रदेश में औद्योगिक विकास की राह हुई आसान : विभिन्न विभागों की 43 सेवाओं को किया गया ऑनलाईन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 24 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू सिंगल विंडो सिस्टम से प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने की राह को आसान बना दिया है। उद्योग विभाग के द्वारा लागू सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से विभिन्न विभागों की 43 सेवाओं को ऑनलाईन किया गया […]

You May Like

दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....मोदी राज में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गयी है - कांग्रेस