मेनका गांधी के खिलाफ सौ करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करेगा इस्कॉन कोलकाता, भेजा नोटिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 सितम्बर 2023। मेनका गांधी के इस्कॉन के खिलाफ दिए बयान को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री की परेशानी बढ़ सकती है। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने कहा है कि वह मेनका गांधी के खिलाफ सौ करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करेंगे। इस संबंध में मेनका गांधी को नोटिस जारी कर दिया गया है। दास ने कहा कि कोई सांसद बिना किसी तथ्य के ऐसा झूठा आरोप कैसे लगा सकता है? राधारमण दास ने कहा कि ‘मेनका गांधी का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे दुनियाभर में फैले हमारे अनुयायियों को दुख पहुंचा है। हम मेनका गांधी के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस कर रहे हैं। हमने उन्हें नोटिस भेजा है। कोई सांसद, जो केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं, वह बिना किसी तथ्य के इतनी बड़े वर्ग के खिलाफ झूठ कैसे बोल सकता है।

मेनका गांधी ने दिया था विवादित बयान
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के एक बयान पर इन दिनों विवाद हो रहा है। इस बयान में मेनका गांधी ने आरोप लगाया कि इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्सियसनेस (इस्कॉन) की गौशालाओं में कसाईयों को गायें बेची जाती हैं। गांधी ने कहा कि ‘इस्कॉन ने गौशालाएं बनाकर उनसे खूब फायदा लिया है और इसके आधार पर सरकार से भी जमीन के रूप में बड़ा फायदा लिया है। इस्कॉन अपनी सभी गायों को कसाईयों को बेच रहा है और उनसे ज्यादा कोई ऐसा नहीं कर रहा है। मेनका गांधी जानवरों के अधिकारों के लिए लड़ती रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

सनी कौशल ने रिलीज़ किया अपना पहला  हिप-हॉप नंबर झंडे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव /अनिल बेदाग मुंबई 29 सितम्बर 2023। हाल ही में अभिनेता सनी कौशल ने अपने पहले गाने झंडे के साथ गायन क्षेत्र में कदम रखने की घोषणा की। हिप-हॉप रैप होने के नाते, सनी ने न सिर्फ गाया है, बल्कि गाना लिखा भी है और इसके लिए […]

You May Like

ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस