अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर, 28 जुलाई 2026। बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर भानपुरी के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ाजी थाना प्रभारी राजेश राठौर ने बताया कि करमगुड़ा प्राथमिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने छापर भानपुरी निवासी पिलाराम कश्यप (28) और उसके साथ बाइक पर सवार जीरो कश्यप (31) को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी राहगीरों ने सड़क किनारे शव और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल देखकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। थाना प्रभारी के अनुसार हादसे के समय घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। ऐसे में पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और घटनास्थल पर मिले टायरों के निशानों के आधार पर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत

शेयर करेकहा- कानून तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 28 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में हुए छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि पहली नजर […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय