नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ऑनलाइन ठगी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवती से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. ठग ने युवती को फोन कर कोटक महेन्द्रा बैंक में नौकरी लगाने का झांसा देकर बैंक डिटेल मांग ली. जिसके कुछ देर बाद  उसके दो खाते से 70597 निकाल लिए गए.प्रार्थिया युवती का नाम ऋश्टी गुप्ता है जिसने राजेन्द्र नगर थाने में दर्ज शिकायत कराई है. पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

राजेन्द्र नगर टीआई ने बताया कि प्रार्थी ऋषटी गुप्ता को अज्ञात व्यक्ति ने फोनकर अपने आप को नौकरी सॉल्यूशन से होना बताकर कोटक महेन्द्रा बैंक में 12 हजार रुपये महीने की नौकरी लगाने का झांसा दिया. और इसके बाद एक लिंक पर जाकर कागजात की जानकारी दर्ज करने को कहा. प्रार्थी ने कागजात और एसबीआई क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरने के बाद उसमे ओटीपी नंबर भी डाल दिया. इसके बाद ओटीपी नंबर बताते ही उसके और उसकी माँ के खाते से 70597 रुपये पार हो गए.

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने तौला किसान का धान, जायजा लेने पहुंचे, कहा- गुणवत्ता अच्छी है

शेयर करे रायपुर। एक दिसंबर से प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है. जामगांव-एम खरीदी केंद्र में व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान तोखनलाल वर्मा का खुद तौला, फिर धान को रगड़कर कहा इसकी गुणवत्ता अच्छी है. धान खरीदी के प्रथम दिन […]

You May Like

जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला