मेकाहारा ने दिया हमे नया जीवन विश्वास दंपत्ति की कहानी – उनकी जुबानी

indiareporterlive
शेयर करे

मेकाहारा से अब तक 2100 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 09 सितंबर 2020। हमारा इलाज यदि मेकाहारा में नही होता तो हम आज जिंदा नही बचते’, यह कोई सामान्य डायलाग नही है बल्कि श्रीमती  रेवा विश्वास और मन्मथ विश्वास की पूरी जिंदगी इसमें समा गई। श्रीमती रेवा विश्वास ने अपनी कांपती सी और खुशी भरी आवाज में बताया कि उनके और उनके पति के कोरोना पाजिटिव होने के बाद जब डा0 भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल में 30 अगस्त को भर्ती हुए तो उन दोनों की हालत बहुत क्रिटिकल थी। लेकिन डा सुंदरानी के इलाज और दूसरे स्टाफ के सहयोग से वे दोनों 10 दिनों में ही पूरी तरह ठीक हो गए और कल 8 सितंबर को डिस्चार्ज हो गए। दोनों की उम्र 67 और 63 वर्ष है ,इसलिए उनके परिजन भी बहुत चिंतित थंे। लेकिन डा0 भीमराव अंबेडकर अस्पताल में समय पर सही इलाज मिल जाने के कारण उन दोनांे को नया जीवन मिल गया। श्रीमती रेवा वहां की सुविधाओं से भी काफी संतुष्ट दिखीं।

यह तो केवल एक वाकया है ,वास्तव में यहां से स्वस्थ होकर घर लौटे लगभग 2100 मरीजों के पास है अच्छाई की कहानी, ईश्वर और उनके भेजे गए देवदूत चिकित्सकों के हाथों किए गए इलाज और पैरामेडिकल स्टॉॅफ की मेहनत के किस्से, जिसे वे सालों साल सबको सुनाएंगे और खुश रहेंगे और दुूसरों की मदद करके इस खुबसूरत दुनिया को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

ओरछा में लगा सौर ऊर्जा मोबाइल टावर : अब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ने में नही होगी दिक्कत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 सितम्बर 2020। राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न परिस्थतियों के कारण शिक्षण कार्य को सुचारू बनाए रखने के लिए ऑन लाइन पढ़ाई का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए सूदूर वनांचलों में सौर उर्जा चलित मोबाइल टावर लगाया गया […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग