नगालैंड में बोले प्रधानमंत्री मोदी- पूर्वोत्तर को एटीएम मानती थी कांग्रेस, हमारे लिए यह अष्टलक्ष्मी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिलॉन्ग 24 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) चुनावी राज्य नगालैंड और मेघालय के दौरे पर हैं। पीएम सबसे पहले नगालैेंड के दीमापुर पहुंचे, जहां उन्होंने रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नगालैंड की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाया…दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को एटीएम माना हुआ था… सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था। लेकिन हम पूर्वोत्तर क आठ राज्यों को कांग्रेस की तरह एटीएम नहीं बल्कि ‘अष्ट लक्ष्मी’ मानते हैं।

‘पूर्वोत्तर को बांटने की राजनीति को हमने बदला’
पीएम ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि दिल कि दूरियां भी मिटें और दिल्ली से भी दूरी कम हो। बीते 9 वर्षों में मैं खुद दर्जनों बार यहां आया हूं। नगालैंड को पहली महिला राज्यसभा सांसद देने का अवसर भी एनडीए को मिला है। मोदी ने कहा कि अपने लोगों पर अविश्वास करके देश नहीं चलता… देश चलता है अपने लोगों का सम्मान करके, उनकी समस्याओं का समाधान करके। पहले जहां नॉर्थ-ईस्ट में बांटने की राजनीति चलती थी उसको हमने बदला है।

‘क्षेत्र और धर्म को देख भेदभाव नहीं करते हम’
एनडीए सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर आगे बढ़ रही है। हम गरीबों, आदिवासियों और महिलाओं के विकास पर बहुत अधिक फोकस कर रहे हैं और इसीलिए हमारी हर योजना में इन वर्गों को प्राथमिकता दी जा रही है। पिछले साढ़े तीन वर्षों में ही नागालैंड के साढ़े तीन लाख से अधिक परिवारों तक पाइप से पानी पहुंचाया गया है और इसका सबसे अधिक लाभ हमारी आदिवासी महिलाओं को हुआ है।  हम न क्षेत्र को देख भेदभाव करते हैं और न ही धर्म को देख भेदभाव करते हैं।

मेघालय में भी पीएम के कार्यक्रम
नगालैंड के बाद पीएम मेघालय भी जाएंगे, जहां शिलॉन्ग में एक रोड शो का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर दोनों ही राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में शिलांग में एक रोड शो में भाग लेंगे। साथ ही वह पश्चिमी मेघालय के तुरा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा मेघालय के अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे राज्य के तीन स्वतंत्रता सेनानियों यू टिरोट सिंग, यू कियांग नांगबाह और पा तोगन संगमा को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शिलांग शहर के बीचोबीच ख्यानदाइलाद क्षेत्र में रोड शो में भाग लेंगे और  इसके बाद लोगों को संबोधित करेंगे। रोड शो के बाद पीएम मोदी दोपहर में वेस्ट गारो हिल्स जिले के तुरा के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह बीसीसीआई के आलोटग्रे स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करेंगे। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी पहले 120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने पीए संगमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रैली को संबोधित करने वाले थे, लेकिन खेल विभाग ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Next Post

लिज ट्रस बोलीं- यूएन सुरक्षा परिषद में बदलाव की जरूरत, भारत को बड़ी भूमिका मिलनी चाहिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 फरवरी 2023। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संगठन सही से काम नहीं कर रहा है, इसलिए इसमें नए सिरे से बदलाव किया जाना चाहिए। ट्रस ने […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार