राजनीतिक रैलियों, रोड शो पर पाबंदी 31 जनवरी तक बढ़ी, चुनाव के पहले दो चरणों में मिलेगी ढील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जनवरी 2022। चुनाव आयोग ने राजनीतिक रैलियों, रोड शो पर पाबंदी 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी है. प्रतिबंध की यह समयसीमा 22 जनवरी को समाप्त हो रही थी. चुनाव आयोग ने जब 8 जनवरी को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, तब उसने एक हफ्ते के लिए रैलियों, रोडशो औऱ जनसभा पर पाबंदी लगाई थी, इसे बाद में 15 जनवरी को एक हफ्ते बढ़ाया गया था. हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब इसे 31 जनवरी तक लागू कर दिया गया है. चुनाव आय़ोग ने डोर-टू-डोर प्रचार अभियान पर नए दिशानिर्देश दिए हैं. अब डोर टू डोर कंपेन में पांच की जगह दस लोग शामिल हो सकेंगे. हालांकि चुनाव आय़ोग ने पहले चरण वाली सीटों पर 28 जनवरी के बाद से रैलियां करने की छूट दे दी है. जबकि दूसरे चरण में जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, वहां एक फरवरी से रैलियों को लेकर भी ढील दे दी गई है. कोविड-19 के पालन के साथ सार्वजनिक स्थानों पर वीडियो वैन के भी इजाजत दे दी गई है।

चुनाव आयोग ने कहा है कि पहले दो चरणों के चुनाव को छोड़कर कहीं भी रोड शो, पद यात्रा, साइकिल यात्रा, रैली या जुलूस आदि नहीं निकाले जाएंगे. पहले दो चरणो में जिन सीटों पर चुनाव होना है, वहां रैलियां औऱ जनसभाएं हो सकती हैं, लेकिन इनमें अधिकतम 500 लोग ही शामिल हो सकते हैं या फिर जगह की 50 फीसदी क्षमता के बराबर लोग शामिल हो सकते हैं. यह छूट पहले चरण में 28 जनवरी से 8 फरवरी 2022 के बीच रहेगी, हालांकि मतदान के पहले जिन दो दिनों में चुनाव प्रचार पर रोक रहती है,वो जारी रहेगी।

वहीं दूसरे चरण में यह ढील 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच लागू रहेगी. निर्वाचन आयोग ने इनडोर मीटिंग के लिए भी पहले ही 300 तक लोगों के जमा होने या आयोजनस्थल के 50 फीसदी क्षमता के बराबर लोगों के एकत्र होने की ढील दी है. हालांकि अधिकतम संख्या 300 मानी जाएगी. इन चरणों में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं।

माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों, रोड शो पर प्रतिबंध बढ़ाने का फैसला सभी संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया है. इस मुद्दे पर चुनाव आयोग के अधिकारियों की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों, राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों औऱ स्वास्थ्य महकमों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी. चुनाव आयोग यूपी, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब में कोविड टीकाकरण अभियान की भी लगातार समीक्षा कर रहा है. साथ ही यहां कोरोना के मामलों के ग्राफ पर भी उसकी नजर है।

Leave a Reply

Next Post

रघुराम राजन की सरकार को सलाह: भारतीय अर्थव्यवस्था में 'कुछ चमकीले तो कई काले धब्बे', फूंक फूंक कर उठाएं कदम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जनवरी 2022। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने रविवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में ‘कुछ चमकीले तो कई काले धब्बे’ हैं और सरकार को अपने खर्च को सावधानीपूर्वक लक्षित करना चाहिए ताकि कोई बड़ा घाटा न […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार