लाॅकडाउन के दौरान खाद्यान्न का भण्डारण एवं परिवहन समय सीमा में सुनिश्चित करने का निर्देश – डाॅ.सारांश मित्तर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 21 सितम्बर 2020। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर द्वारा निर्देश दिया गया है कि उचित मूल्य दुकानों में राशन भंडारण का कार्य अति-आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में आता है। जिसके कारण आबंटन माह सितंबर-अक्टूबर 2020 में प्राप्त आबंटन का समय-सीमा में भंडारण सुनिश्चित कराया जाये। इस हेतु जिले के जिन-जिन प्रदाय केन्द्रों में चावल की आवश्यकता हो, उन प्रदाय केन्द्रों में एल.आर.टी. के माध्यम से चावल का परिवहन भी कराया जाये। निर्धारित समय-सीमा में राशन भंडारण का कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु समस्त उचित मूल्य दुकान संचालक, उचित मूल्य दुकानों में राशन सामग्री खाली कराये जाने हेतु पर्याप्त मात्रा में स्थान उपलब्धता के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की वाहन पहुंचते ही तत्काल खाद्यान्न अनलोडिंग कराये।

इस दौरान केन्द्रीय/राज्य भंडार गृह निगम के जिन गोदामों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न का वितरण/भंडारण कराया जा रहा है, वहां शाखा प्रबंधक द्वारा कोविड-19 से संबंधित सभी गाईड लाईन का अनिवार्यतः पालन किया जाये। प्रत्येक गोदाम के मुख्य द्वार पर हाथ धोने हेतु अनिवार्यतः व्यवस्था रखेंगे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली कार्य में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों, परिवहनकर्ताओं, उनके हमालों एवं उनके द्वारा प्रयुक्त भारी वाहनों को पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग करते हुए आवागमन हेतु छूट प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Next Post

शांति व्यवस्था हेतु दंडाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 21 सितंबर 2020। कोविड-19 के दौरान कोरोना वायरस के रोकथाम एव ंसंक्रमण की स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु जिले में 22 सितंबर से 28 सितंबर 2020 तक लाॅकडाउन की अवधि में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टिकोण से ए.आर.टंडन सिटी मजिस्ट्रेट […]

You May Like

दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई