‘7.7% की दर से बढ़ी देश की जीडीपी’, इन्फिनिटी फोरम में पीएम मोदी बोले- पूरी दुनिया को भारत से उम्मीदें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की 7.7 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का प्रतिबिंब है। मोदी ने यहां आयोजित ‘इनफिनिटी फोरम 2.0′ सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ‘गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक- सिटी’ (गिफ्ट सिटी) को नए युग की वैश्विक वित्तीय और प्रौद्योगिकी सेवाओं का वैश्विक केंद्र बनाना चाहती है।

‘पूरी दुनिया को भारत से उम्मीदें’
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत ने 7.7 फीसदी की जीडीपी वृद्धि हासिल की है…आज पूरी दुनिया की उम्मीदें भारत पर टिकी हैं और यह सिर्फ अपने आप नहीं हुआ। यह भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का भी प्रतिबिंब है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) बाजारों में से एक है और ‘गिफ्ट’ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) इसके केंद्र के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने विशेषज्ञों से हरित ऋण के लिए एक बाजार तंत्र विकसित करने पर अपने विचार साझा करने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के पारंपरिक गरबा नृत्य को यूनेस्को की ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची’ में शामिल करने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी। 

Leave a Reply

Next Post

सहारनपुर में बस स्‍टैंड पर दर्दनाक हादसा...बजरी लदे डंपर ने 6 को कुचला, दो छात्रों समेत 3 की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सहारनपुर 09 दिसंबर 2023। यूपी के सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जहां बजरी से भरे अनियंत्रित डंपर ने बस स्टैंड पर खड़े स्कूली बच्चों सहित कई लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में 3 की मौत हो गई और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण