एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आइची नागोया, 23 अक्टूबर 2026। भारत के लिए स्वर्ण पदकों का नया रिकॉर्ड बन गया है! थुलासिमती मुरुगेसन और मानसी गिरिशचंद्र जोशी ने महिला युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा के फाइनल में चीन की यांग किउशिया और शियाओ जुसियान को 21-16, 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। देश अब हांगझोउ 2023 एशियन पैरा गेम्स के 27 स्वर्ण पदकों के रिकॉर्ड से आगे निकल चुका है। वहीं, भारत के कुल पदकों की संख्या 105 हो गई है। पिछले संस्करण के 108 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए भारत को अब चार और पदकों की जरूरत है।

भारत के पदकों की संख्या

एशियन पैरा गेम्स 2026 की पदक तालिका में चीन 170 स्वर्ण, 90 रजत और 94 कांस्य सहित कुल 354 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। जापान 50 स्वर्ण, 51 रजत और 53 कांस्य सहित 154 पदकों के साथ दूसरे, जबकि उज्बेकिस्तान 41 स्वर्ण, 43 रजत और 43 कांस्य सहित 127 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत 27 स्वर्ण, 33 रजत और 43 कांस्य सहित कुल 103 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

भारत के खेलवार प्रदर्शन की बात करें तो पैरा एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 57 पदक मिले। इनमें 20 स्वर्ण, 18 रजत और 19 कांस्य शामिल हैं। पैरा बैडमिंटन में भारत ने दो स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य सहित 14 पदक जीते। पैरा तैराकी में तीन रजत और सात कांस्य सहित 10 पदक मिले, जबकि पैरा टेबल टेनिस में सात कांस्य पदक आए। पैरा तीरंदाजी में तीन स्वर्ण और तीन रजत सहित छह पदक मिले। शूटिंग पैरा स्पोर्ट में दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित पांच पदक भारत के खाते में आए। पैरा जूडो में एक रजत और एक कांस्य, जबकि पैरा पावरलिफ्टिंग में दो रजत पदक मिले।

पदक तालिका

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1चीन1709094354
2जापान505153154
3उज्बेकिस्तान414343127
4भारत273343103

खेलवार भारत के पदक

खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल
पैरा तीरंदाजी3306
पैरा एथलेटिक्स20181957
पैरा बैडमिंटन24814
पैरा जूडो0112
पैरा पावरलिफ्टिंग0202
पैरा तैराकी03710
पैरा टेबल टेनिस0077
शूटिंग पैरा स्पोर्ट2215
कुल273343103

पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण, अवनि लेखरा चौथे स्थान पर

भारत की निशानेबाज मोना अग्रवाल ने इतिहास रचते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड बना दिया। मोना ने 357.5 अंक हासिल किए और स्वीडन की अन्ना बेंसन के 356 अंकों के पिछले विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस स्पर्धा में चीन की कुइपिंग झांग ने 353.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की म्योंग किम 344.4 अंकों के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। भारत की अवनि लेखरा 333.2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। मोना के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन ने भारतीय निशानेबाजी दल के लिए इस स्पर्धा को यादगार बना दिया। इस स्वर्ण पदक के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 27 हो गई है। इसके साथ ही भारत ने पिछले संस्करण में जीते गए 27 स्वर्ण पदकों के अपने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Leave a Reply

Next Post

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत

शेयर करे जानिए क्या है शमोंडा वायरस और ये कितना खतरनाक इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2026। जूनोटिक बीमारियां वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए जोखिम बढ़ाती रही हैं। ये ऐसे संक्रामक रोग हैं जो जानवरों से मनुष्यों में फैलते हैं। हाल ही में अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल