खाने की तलाश में कुएं में गिरा भालू का शावक

Indiareporter Live
शेयर करे

वन विभाग ने सुरक्षित निकाला; आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर, 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इन दिनों भालुओं की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि लोग जंगल की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं। इसी बीच रविवार को भोजन की तलाश में निकला भालू का एक शावक कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शावक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद जंगल में छोड़ दिया। घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के कुसुमपानी गांव की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर भालू का शावक गांव के एक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया और शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। वन विभाग के अनुसार, आशंका है कि भोजन की तलाश में भालुओं का परिवार जंगल से खेतों की ओर आया था। इसी दौरान शावक पानी देखकर कुएं के पास पहुंचा और उसमें गिर गया। रेस्क्यू के दौरान आसपास भालू के परिवार की मौजूदगी की आशंका के चलते वनकर्मियों ने विशेष सतर्कता बरती।

कांकेर जिले में लगातार भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से जंगल की ओर अकेले न जाने, सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष के इस्तीफे पर फैसला नहीं

शेयर करेअध्यक्ष बोले- संविधान संशोधन कार्यकारिणी एजेंडे का मुद्दा नहीं, कमल ने कहा-टालमटोल कर रहे सतीश थौरानी इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से पहले कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी के इस्तीफे के बाद भी संविधान संशोधन के मुद्दे […]

You May Like

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन....|....छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, स्कूल बंद, परीक्षाएं रद्द....|....देशी कट्टा लहराकर राहगीरों को धमका रहा था युवक....|....शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर....|.... बागमती की उप धारा में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता....|....गणेश विसर्जन आज: भोपाल में 1500 झांकियों के साथ निकलेगा चल समारोह....|....हिमाचल निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन....|....पर्वतीय जिलों में करवट लेगा मौसम....|....अमित शाह से मिले केशव मौर्य, 2027 के चुनाव और संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन....|....नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत को लेकर खोले पत्ते