बदमाशों ने खुद को बताया क्राइम ब्रांच अधिकारी, फिर 26 लाख लेकर हुए फरार

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर.  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में लूट (Loot) की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. शुक्रवार सुबह बदमाशों ने स्टील कारोबारी के कर्मचारी को निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया. लुटेरों ने पहले रकम लेकर जा रहे कर्मचारी को रास्ते में रोका और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया. फिर कर्मचारी के पास रखे रकम को लिया और कहा कि क्राइम ब्रांच (Crime branch) के ऑफिस आकर हिसाब दो, फिर रकम वापस दी जाएगी. फिर आरोपियों ने कर्मचारी के पास रखे पैसे लिए और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंच गई. फिलहाल मामले की जांच करने के बात पुलिस कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह नंदन टीएमटी कंपनी का कर्मचारी धीरेंद्र मिश्रा समता कॉलोनी ऑफिस से वॉलफोर्ट सिटी अपने स्कूटी में पैसे लेकर जा रहा था. तभी सूंदर नगर मदर प्राइड स्कूल के पास स्कूटी सवार दो लुटेरे आए और धीरेंद्र की गाड़ी रोकी. फिस आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और धीरेंद्र मिश्रा से लाइसेंस मांगने लगे. फिर आरोपियों ने कहा कि तुमको क्राइम ब्रांच के ऑफिस आना पड़ेगा और पैसों का हिसाब देना होगा. इसके बाद आरोपियों ने धीरेंद्र मिश्रा के पास रखे साढ़े 26 लाख को लेकर फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर पुलिस, सीएसपी, एसएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल पुलिस ने शहर के कई इलाकों में नाकेबंदी कर रही है. शहर से सभी एंट्रेंस को सील कर दिया गया है. वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है. माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले कई दिनों तक रेकी की फिर इस घटना की अंजाम दिया होगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Next Post

शहर समेत ग्रामीण इलाकों में मौसम ले रहा करवट, बढ़ रहा ठंड का अहसास

शेयर करे गर्म कपड़ों का बाजार हो रहा गुलजार, मॉनिंगवॉक पर निकल रहे लोग बिलासपुर : शहर सहित संभाग के कई हिस्सों में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम में आए बदलाव से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर अगर आप जाते हैं तो […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां