मणिपुर: पीड़ित लड़की की मां ने की दोषियों को फांसी देने की मांग, बेटे-पति के शव को खोजने की लगाई गुहार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 30 जुलाई 2023। मणिपुर में भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाई गई लड़कियों में से एक की मां ने दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की है तथा अपने बेटे और पति के शव देखना चाहती हैं जिनकी उसी दिन हत्या कर दी गई थी। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने के बाद महिला ने मीडिया से बातचीत की। दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए पीड़िता की मां ने कहा, ‘‘’मुझे केंद्र सरकार पर भरोसा है, लेकिन राज्य सरकार पर नहीं।” उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मैं जो बात बताना चाहती हूं वह यह कि हम आदिवासी, अल्पसंख्यक हैं, हम अब मेइती के साथ नहीं रह सकते हैं। दूसरी बात, यदि संभव हो तो मैं कम से कम अपने बेटे और पति के शव देखना चाहती हूं।” 

मणिपुर में 4 मई को 21 वर्षीय लड़की को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था, उसी दिन उसके भाई और पिता को भीड़ ने मार डाला था। विपक्षी दलों के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के दो दिवसीय दौरे पर है और हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

असम के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले- लव जिहाद समाज में तनाव पैदा करता है, इसे रोका जाना चाहिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 30 जुलाई 2023। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि ‘लव जिहाद’ समाज में तनाव पैदा करता है और इसे रोका जाना चाहिए। राज्य के पुलिस अधीक्षकों के दो दिवसीय सम्मेलन के बाद बोंगाईगांव में पत्रकारों से शर्मा ने कहा कि वह […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग