बांग्लादेश संकट पर भारत का कड़ा एक्शनः घुसपैठ रोकने के लिए पूर्वोत्तर बार्डर पर 70000 बीसीएफ कर्मी किए तैनात, स्पेशल ऑपरेशन में पकड़े 11 बांग्लादेशी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अगस्त 2024। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाते हुए बांग्लादेश के साथ लगती अपनी पूर्वोत्तर राज्यों की सीमा पर  70,000 बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) कर्मियों को तैनात किया है। यह कदम बांग्लादेश से शरणार्थियों के संभावित प्रवेश को रोकने के लिए उठाया गया है, खासकर तब जब बांग्लादेश की अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित लोग भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। बीएसएफ के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि वे सीमा पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से सतर्क हैं। सीमा पर तैनात जवान किसी भी अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यदि कोई व्यक्ति या समूह भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करता है, तो सैनिकों को बल का प्रयोग करने के लिए तैयार रखा गया है।

बीसीएफ ने सीमा पर तैनात बांग्लादेशी सुरक्षा बल BGB (बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) के साथ संचार चैनल खोले हैं, ताकि किसी भी प्रकार के गलतफहमी को दूर किया जा सके और दोनों देशों के बीच सीमा पर शांति बनी रहे। 10 अगस्त को बीसीएफ ने मेघालय पुलिस के साथ मिलकर सात बांग्लादेशी नागरिकों और उनके दो भारतीय मददगारों को गिरफ्तार किया। इन्हें एक चेकपॉइंट पर पकड़ा गया था। पकड़े गए लोगों को संबंधित पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस सारी स्थिति का मुख्य कारण बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार का गिरना है। इसके बाद से ही सीमा पर इस प्रकार के घटनाओं में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक किसी भी व्यक्ति को भारतीय सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है।इस प्रकार, भारत ने बांग्लादेश से संभावित अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है, और BSF पूरी तरह से सतर्क है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 11 बांग्लादेशी नागरिकों को  बीएसएफ ने गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा   है।  बीसीएफ के एक प्रवक्ता के अनुसार, घुसपैठ करते हुए पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें राज्य पुलिस को सौंपा जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि, आपसी मुद्दों को सुलझाने के लिए बीएसएफ अपने समकक्ष बीजीबी के साथ लगातार संपर्क में है। विशेषकर, बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों पर अत्याचार की रोकथाम के लिए नियमित बातचीत हो रही है।

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने एक बयान में कहा है कि, शनिवार को बीएसएफ के पूर्वी कमान प्रमुख, अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रवि गांधी ने बांग्लादेश में मौजूदा हालात और आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दौरान के बीच 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा के लिए एक परिचालन सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। बयान में बताया कि, 11 बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से घुसते समय सीमा पर पकड़ा गया है। इनमें से दो लोगों को पश्चिम बंगाल, दो लोगों को त्रिपुरा सीमा और सात लोगों को मेघालय सीमा से पकड़ा गया है।  

Leave a Reply

Next Post

100 से अधिक मौतों के बावजूद, बांग्लादेश में हिंदू नहीं छोड़ रहे मातृभूमि, अमेरिका में भी हिंसा के खिलाफ प्रोटेस्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 12 अगस्त 2024। बांग्लादेश में हालिया तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यक समुदाय, खासकर हिंदुओं, के खिलाफ हिंसा और अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई हैं। 5 अगस्त 2024 के बाद से बांग्लादेश में 232 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, और 52 जिलों में […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर