मां के बीमार होने का बहाना बनाकर साध्वी को आश्रम से ले गए दरिंदे और फिर किया हैवानियत

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना : बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के फुलचोड गांव के पास रविवार को एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। शेखपुरा महिला थाना अध्यक्ष यशोदा देवी ने बताया कि उक्त साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों में से दो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। पीड़ित भी उसी गांव की रहने वाली है। 

उन्होंने बताया कि पीड़िता पड़ोसी नवादा जिले के पर्यटक स्थल ककोलत में अपने सहयोगियों के साथ एक आश्रम में रह रही थी। पीड़ित साध्वी ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के दो लोग अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ रविवार को उनके आश्रम पहुंचे और उनकी मां के बीमार होने की सूचना दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, “साध्वी का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार लोग आश्रम आए और वहां गांव में मां के बीमार होने की सूचना दी। बदमाशों ने साध्वी को अपने साथ घर चलने को कहा। मां के बीमार होने की सूचना पर साध्वी भावुक हो गई।”

यशोदा ने बताया कि चारों आरोपियों ने एक निजी वाहन से साध्वी को उनके घर ले जाने के क्रम में शेखपुरा जिले के अरियरी थाना अंतर्गत फुलचोड गांव के पास उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रगान के दौरान महिला सुरक्षाकर्मी घायल, राष्ट्रपति और वित्तमंत्री ने जाना हालचाल

शेयर करेनई दिल्ली : दिल्ली में आज राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सुरक्षा में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी राष्ट्रगान बजने के दौरान गिरकर घायल हो गई। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद राष्ट्रपति कोविंद, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल