शहर समेत ग्रामीण इलाकों में मौसम ले रहा करवट, बढ़ रहा ठंड का अहसास

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

गर्म कपड़ों का बाजार हो रहा गुलजार, मॉनिंगवॉक पर निकल रहे लोग

बिलासपुर : शहर सहित संभाग के कई हिस्सों में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम में आए बदलाव से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर अगर आप जाते हैं तो हल्की ठंड का अहसास किया जा सकता है। सुबह की सर्द हवाएं सिहरन पैदा करने लगी है। नवंबर महीने के अंत तक ठंड का असर तेजी से बढ़ सकता है। सर्दी के इस मौसम की शुरूआत होने लगी है कुछ दिनों में ही कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगेगा। अभी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम वैज्ञानिक के अनुसार फिलहाल इस साल काफी लेट तक छत्तीसगढ़ में बारिश हुई है। 15 अक्टूबर के आसपास मानसून की विदाई हुई है। नवंबर के सेकंड वीक से टेंपरेचर में काफी कमी आ गई है। और नॉर्मल की तरफ चली गई है। यदि नॉर्मल को देखे तो ऐसी स्थिति में एक प्रकार से ठंड का सीजन है। ऐसे देखा जाए तो जनवरी और दिसंबर में ठंड अच्छी रहती है। फिलहाल टैम्प्रेचर जितना चल रहा है सब नॉर्मल की ओर चल रहा है। पूरे प्रदेश में यही स्थिति है। आगामी 2 दिन मैं टेंपरेचर में थोड़ी कमी आएगी। उसके बाद 2 दिन बाद फिर बढेगा। उसके बाद फिर घटने की चांस भी हैं। अभी वर्तमान में तापमान नार्मल पोजिशन पर चल रहा है। आने वाले 8 से 10 दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। अगर राजधानी की बात की जाए तो यहां तापमान दो डिग्री बढ़ा है। यहां का न्यूनतम तापमान अभी 17।3 डिग्री के आसपास है।

मॉरनिंगवॉक पर निकलने लगे लोग

सुबह की ठंडी हवा, गुलाबी ठंड लोगों को भाने लगी है। सुबह के 5 बजे सड़कों पर मॉनिंगवॉक शुरू हो गया है। उद्यानों ने भी सुबह और शाम भीड़ देखने मिल रही है। यह तो सभी जानते हैं कि सुबह की हवा शरीर के लिए लाभकारी है वहीं ठंडी के मौसम में सुबह कुछ और ही अहसास कराती है। शहर के छोटे से लेकर बड़े उद्यानों तथा सड़कों पर मॉरनिंगवॉक करने वाले दिख रहे हैं।

सजा गर्म कपड़ों का बाजार

ठंडी का मौसम शुरू होते ही बाजार में गर्म कपड़ों का बाजार जोरों पर चल रहा है। नये फैंसी डिजाइनर के और ऊनी गर्म पकड़े बाजार में आ गए है महंगाई के दौर में इनके दाम पिछले सीजन से ज्यादा ही है। मगर ठंडी से बचने लोगों की कर्म कपड़ों के बाजार में भीड़ दिख रही है। शहर के मुख्य चौराहे, सड़के, उद्यानों के सामने तथा शहर के गोलबाजार, शनिचरी, बुधवारी, सहित कपड़ों के बड़े दुकानों में खुब बिक्री देखी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

परंपरा, संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा बढ़ावा, युवा महोत्सव में छलक रहा है युवाओं का जोश और उत्साह

शेयर करे नारी शक्ति और स्वच्छता विषय पर निबंध प्रतियोगिता बिलासपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं की प्रतिभा को आगे लाने के लिये खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा महोत्सव 2019 के आयोजन का सिलसिला जारी है। इस कढ़ी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं