शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से अल्पसंख्यकों को करें लाभान्वित: महेंद्र छाबड़ा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा ने राज्य शासन की योजनाओं से अल्पसंख्यकों को लाभान्वित करने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि शासन की योजनाओं में हितग्राहियों का चयन करते समय यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि उसमें अल्पसंख्यक समुदाय के हितग्राहियों को जरूर शामिल किया जाए। श्री छाबड़ा ने बलौदा बाजार जिले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में अल्प संख्यक वर्ग के लिए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की।

छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार की सभी महात्वाकांक्षी योजनाओं में अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी नगरों एवं गांवों में जहां भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोग निवास करते हैं। वहां कब्रिस्तान के लिए भूमि आरक्षित कर वहां बाउंड्रीवाल बनायें, जिससे वहां पर अन्य अतिक्रमण नहीं किया जा सके। साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए जिला स्तरीय कमेटी का शीघ्र ही चयन करें और कमेटी की बैठक आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन की विभिन्न स्कालरशिप योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सभी स्कूलों मंे इसकी जानकारी अनिवार्य दी जाएं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित होना चाहिए।

बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाफिज हुसैन, सचिव एम. आर. खान, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, कलेक्टर सुनील कुमार जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने धान को बारिश से बचाने समुचित इंतजाम के लिए कलेक्टरों को दिए निर्देश

शेयर करेबारिश से फसलों को होने वाली क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को आरबीसी के प्रावधानों के तहत सहायता प्रदान करने को कहा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले एक-दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से उपार्जन केन्द्रों में […]

You May Like

एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी