भारतीय रेलवे ने बदला अपना हेल्पलाइन नंबर, सभी प्रकार के शिकायतो के लिए जारी किया एक नंबर

indiareporterlive
शेयर करे

विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगा नया हेल्पलाइन नंबर

एसएमएस के जरिए मिलेगी जानकारी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मार्च 2021। भारतीय रेलवे अब रेलवे से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत करते हुए भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।  रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेल हेल्पलाइन नंबरों को एक साथ मिला दिया है। भारतीय रेलवे ने सभी मौजूदा हेल्पलाइन नंबरों की जगह अब 139 नंबर जारी किया है. जिससे यात्रियों के लिए इस नंबर को याद रखना और रेलवे से जुड़ना आसान हो गया है। एकल नंबर 139 का उपयोग यात्रा के दौरान सभी पूछताछ और शिकायत दर्ज करने के लिए किया जाएगा।

रेलवे द्वारा जारी की गई जानकारी में कहा गया है कि जोनल रेलवे 139 के अलावा भी नया हेल्पलाइन नंबर या शिकायत नंबर जारी नहीं करेगा। नया नंबर रेल उपयोगकर्ताओं को एकीकृत सेवाएं प्रदान करेगा, जो सुरक्षा, शिकायतों, खानपान और सतर्कता के लिए केवल 139 डायल कर सकते हैं. नए नंबर की शुरुआत के साथ, बाकी सभी हेल्पलाइन नंबर बंद कर दिए जाएंगे ।

139 नंबर विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगा और यह आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) पर आधारित होगा। सभी मोबाइल फोन उपयोगकर्ता 139 पर कॉल करने के लिए पहुंच सकते हैं।  इस नंबर पर यात्री, ट्रेन से संबंधित बुनियादी पूछताछ और पीएनआर स्थिति, टिकट (सामान्य और तत्काल) उपलब्धता, ट्रेन आगमन, प्रस्थान, की तरह आरक्षण संबंधी पूछताछ के लिए एक एसएमएस भेज कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

रद्द शेड्यूल, सीट उपलब्धता, टिकट रद्द करना, किराया, गंतव्य चेतावनी, वेकअप कॉल; ऑन-बोर्ड सेवाओं और सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी इसके जरिए मिल सकती है।

Leave a Reply

Next Post

कोलकाता में मोदी के मंच पर बीजेपी में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती, लहराया पार्टी का झंडा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 07 मार्च 2021। बंगाल चुनाव के लिए आज कोलकाता में होने वाली पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हो गए। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भारतीय […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान