अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष तोगड़िया बोले- दो से अधिक बच्चे होने पर छिने वोट का अधिकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 दिसंबर 2023। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में दो से अधिक बच्चे होने पर 10 वर्ष का कठोर कारावास और वोट देने का अधिकार छीनने का कानून बनाया जाए। साथ ही समस्त सरकारी सुविधाएं रोकी जाएं। ताकि, देश में बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रण किया जा सके। भूपतवाला के आश्रम में चल रही संगठन की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और दो दिवसीय कार्यकर्ता महासम्मेलन के समापन समारोह में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या के असंतुलन से आने वाले खतरे और दुष्परिणामों को रोकने के लिए कड़ा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि मथुरा की संपूर्ण जन्मभूमि का स्थान, काशी में नंदी महाराज और विश्वनाथ के बीच की दीवार हटाकर भव्य मंदिर निर्माण के लिए माता शृंगार गौरी की पूजा को हिन्दू समाज को तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। इसके दर्शन करने के लिए वह भी कार्यकर्ताओं के साथ पांच जनवरी को अयोध्या जाएंगे। संगठन की ओर से देश-विदेश के हर जाति, भाषा, राज्य, पंथ, वर्ग के हर हिंदू के लिए काम किया जाएगा। छुआछूत मुक्त भारत, समरस-जातिभेद मुक्त समाज का निर्माण किया जाएगा। भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

ऋतुराज गायकवाड़ ने सीरीज में तोड़ा मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड; रवि बिश्नोई ने अश्विन की बराबरी की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 दिसंबर 2023। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवें टी20 में छह रन से हराकर 4-1 से सीरीज जीत ली। आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 160 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल