गैंगरेप के बाद 14 साल की लड़की को कोयले की भट्टी में जला डाला…4 आरोपी गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भीलवाड़ा 04 अगस्त 2023। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के थाना कोटड़ी में बालिका से दुष्कर्म एवं हत्या कर शव कोयले की भट्टी में जलाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धु ने गुरुवार देर रात बताया कि इस मामले में कान्हा ( 21) एवं कालु (25) निवासी बालाजी मंदिर के पास तस्वारिया थाना शाहपुरा जिला भीलवाडा, संजय ( 20) निवासी पालसा थाना शाहपुरा और पप्पु उर्फ ( 35) निवासी अरवड थाना फुलिया कलॉ जिला भीलवाडा को गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में बालिका से दुष्कर्म, हत्या एवं पॉक्सो की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेन्ज लता मनोज, जिला कलेक्टर आशीष मोदी एवं वह स्वयं ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वारदात के संबंध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

साथ ही पीड़ित परिवारजनों को सांवत्ना देते हुए आरोपियों के विरूद्ध शीघ्र एवं सख्त कारर्वाई करने का विश्वास दिलाया गया। वारदात के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। वारदातस्थल का वैज्ञानिक आधार पर सुक्ष्मता से निरीक्षण करने के लिए एफएसएल, एमओबी टीम व डॉगस्क्वायड को बुलाया जाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किये गये।

Leave a Reply

Next Post

केदारनाथ के अंतिम पड़ाव गौरीकुंड में भारी बारिश से भयंकर लैंडस्लाइड: मलबे में दुकानें बहीं, कई लोगों के दबे होने की आशंका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रुद्रप्रयाग 04 अगस्त 2023। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बार फिर से भारी बारिश के चलते भयंकर भूस्खलन हुआ जिसमें अब तक काफी नुकसान हो गया। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार देर रात्रि अतिवृष्टि और भूस्खलन से व्यापक जन, धन की हानि होने की सूचना […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर