राहुल जाएंगे ओंकारेश्वर, टंट्या मामा की जन्मस्थली पर भी होगी जनसभा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 24 नवंबर 2022। भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेेश में गुरुवार को दूसरा दिन है। बोरगांव से राहुल गांधी करीब 13 किलोमीटर चलने के बाद और चाय के लिए रुस्तमपुर में ब्रेक लिया। राहुल यहां से टंट्या भील की जन्मस्थली जाएंगे, जो रुस्तमपुर से 25 किलोमीटर दूर है। यहां राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल यहां टंट्या मामा के परिजनों से मिलेंगे और टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी 25 नवंबर को शाम साढ़े छह बजे ओंकारेश्वर में नर्मदा आरती करेंगे और मंदिर में जाकर दर्शन भी करेंगे।

सुबह राहुल गांधी ने बोरगांव से यात्रा शुरू की। मंगलवार को यात्रा का 78 वां दिन था। उनके साथ बहन प्रियंका, राॅबर्ड और  रेहान वाड्रा भी पैदल चलेे।  राहुल गांधी रुस्तमपुर के बाद टंट्या भील की जन्मस्थली जाएंगे। वहां एक जनसभा होगी। इसके बाद यात्रा छैगांव माखन के लिए जाएगी। रात्रि विश्राम खरगोन जिले के खेरदा में होगा। उधर भाजपा ने भारत जोड़ो यात्रा को घेरने की तैयारी कर ली है। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश सोनकर ने कहा कि 1952 में कांग्रेस ने बाबा साहेब को लोकसभा में जाने से रोका था। राहुल के महू जाने जाकर बाबा साहेब के सामने कान पकड़ कर माफी मांगना चाहिए।

आदिवासी जननायक थे टंट्यामामा

टंट्या मामा अादिवासी जननायक थे और आदिवासी समाज में उनकी छवि राॅबिन हुड की तरह है। खंडवा से लेकर महू तक टंट्या ने अपनी एक सेना तैयार कर रखी थी। उन्होंने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। 1878 में टंट्या मामा गिरफ्तार हो गए थे और जबलपुर जेल में उनको रखा गया था। वहां उन्हें फांसी दी गई थी। मालवा निमाड़ की 12 विधानसभा सीटें आदिवासी बहुल्य है और पिछले विधानसभा चुनाव मेें ज्यादातर सीटें कांग्रेस के उम्मीदवाांरों ने जीती थी।

धूल से परेशान होती रही प्रियंका

अपने भाई राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होने आई प्रियंका गांधी को निमाड़ की धूल ने काफी परेशान किया। जिस रास्ते से यात्रा गुजरी, वहां काफी धूल थी। कभी प्रियंका मुंंह पर रुमाल रखती नजर आई तो कभी उन्होंने मास्क पहना। मां के साथ चल रहे रेहान भी बार बार मुंह पर रुमाल रखते नजर आए।

Leave a Reply

Next Post

आजम खां बोले- मैं नहले का जवाब दहले से नहीं बल्कि बीसवें से दूंगा, भौचक्की रह जाएगी भाजपा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 26 नवंबर 2022। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा नेता आजम खां ने कहा है कि हम तो सिर्फ इतना चाहते हैं कि प्रशासन हमारे लोगों को वोट डालने दे। अगर ईमानदारी से पोलिंग हो गई तो इस सीट पर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग