जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सेना और आतंकियों की बीच मुठभेड़, जवानों में मार गिराए दो दहशतगर्द

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 19 जून 2024। जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि दो भारतीय जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद यह तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घायल हुए जवानों में एक सेना का और दूसरा पुलिस का जवान शामिल है। 

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या: राम मंदिर परिसर में चली गोली, सुरक्षा में तैनात जवान की मौत; घटना से मचा हड़कंप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 19 जून 2024। अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की बुधवार सुबह अपने ही हथियार से चली गोली लगने से मौत हो गई । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय