मेरठ में 44 सील भवनों पर गरज रहा बुलडोजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेरठ, 16 सितंबर 2026।  मेरठ के शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में 44 सील भवनों को तोड़ने की तैयारी है। भारी फोर्स और बुलडोजर तैनात कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में 21 सितंबर को मामले की सुनवाई होनी है। इससे पहले इन भवनों को उनके मूल स्वरूप में लाया जाना है। ओबीस ही व्यापारी इकट्ठा हैं। काफी संख्या में दुकानदार अपनी दुकानों से सामान निकाल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर परिषद ने आवासीय भवन में बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्कूल, अस्पताल, मिठाई की दुकान, ज्वैलरी के शोरूम, डेयरी, सैलून आदि को सील कर दिया था। 14 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय ने इन सभी 44 संपत्तियों को ध्वस्त करने के आदेश दिए। इसी के तहत परिषद की ओर से इन संपत्तियों का सर्वे किया गया था। 

संपत्ति स्वामियों को नोटिस जारी कर 15 दिन में इनके ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए गए हैं। ये मियाद बहुत पहले ही पूरी हो चुकी है। 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के चलते आवास एवं विकास परिषद को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करना है। ऐसे में बुधवार को सुबह से ही फोर्स तैनात कर बुलडोजर लगाए गए हैं और सील भवनों को तोड़ा जाएगा। सुबह नौ बजे टीम ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की और छह भवनों को ध्वस्त कर दिया है।

स्कूल जाते बच्चों को भी पुलिस ने रोका
पूरी सेंट्रल मार्केट और शास्त्री नगर को बैरिकेड लगाकर सील करने की वजह से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाए। उधर मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई ना ही कैमरा चलाने की इजाजत दी गई। बता दें कि 21 सितंबर को सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर सुनवाई होनी है, जिसमें 44 सील भवनों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करनी है। बुधवार को इन्हीं 44 भवनों में से 6 भवनों को ध्वस्त किया गया।

पुलिस ने मीडिया की एंट्री की बैन, ध्वस्तीकरण कार्रवाई की वीडियोग्राफी करने से भी रोका
शास्त्री नगर के सभी चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का हवाला देकर के लगातार मीडिया कर्मियों को रोका जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

छात्रों की गूंज का प्लान ‘डीकोड’

शेयर करेएक तीर से कई निशाने साधेंगे राहुल गांधी इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 16 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 19 सितंबर को होने जा रहे राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए सिर्फ छात्रों […]

You May Like

मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ....|....सोशल मीडिया की दोस्ती से बढ़ी नजदीकी, फिर पहुंचा मामला थाने तक....|....प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को लेकर आप की 7 सूत्रीय मांग....|....अवधेशानंद और मनोज मुन्तशिर के साथ मंच साझा करेंगे भागवत....|....एमसी पालमपुर ने नियमों के विपरीत बांट दिए सफाई कर्मियों को 2.16 लाख के प्रेशर कुकर....|....पीएम मोदी बर्थडे: चारों धामों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना....|....हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी....|....जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं....|....बरेली में आंधी-बारिश से मकान की दीवार गिरी, महिला की मौत....|....सीएम योगी बोले- सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी मोदी